Trending

Rain and Flood: असम में भारी बारिस और बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

Rain and Flood: असम में लगातार बारिश के बाद दीमा हसाओ के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेना के जवानों ने कल रात कछार जिले के बालिचरा और बरखोला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया। इस दौरान बाढ़ के पानी में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य, असम में भारी बारिस व बाढ़ (Rain and Flood) की वजह से सात जिलों में लगभग तीस हजार से आधिक लोगों की जिन्दगी प्रभावित हुई है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि बाढ़ की इस लहर में राजस्व मंडलों के 100 से अधिक गांव प्रभावित हैं और लगभग हजारों हेक्टेयर खेती की भूमि बाढ़ के पानी में डूब गई है। असम में इस प्राकृतिक आपदा के दौरान एक बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक भूस्खलन के कारण 150 से अधिक घर या तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए या गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जो न्यू कुंजंग, फियांगपुई, मौलहोई, नामजुरंग, दक्षिण बगेतार, महादेव टिल्ला, कालीबाड़ी, उत्तरी बगेटर, सिय्योन और लोदी पंगमौल गांवों में हुए।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को 31 मई तक मिल सकता है अगला किस्त, पात्र किसानों की जारी की गई सूची, इस तरह करें चेक

असानी चक्रवात आने के बाद से असम लगातार बारिश का सामना कर रहा है। यहां कई इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश और जलभराव से हजारों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई इमारतों को नुकसान भी पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसे लेकर रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव हो गया। इसे को देखते हुए कई ट्रेन रद्द या फिर आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया कि दो ट्रेनें बाढ़ और पानी के जमाव की वजह से फंस गईं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 1400 यात्री थे। रेलवे ने वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) असम राइफल्स और स्थानीय लोगों की मदद से बड़े पैमाने पर निकासी अभियान शुरू किया है। रेलवे ने एक बयान में कहा कि दितोकचेरा स्टेशन पर फंसे लगभग 1,245 रेल यात्रियों को बदरपुर और सिलचर लाया गया है और 119 यात्रियों को भारतीय वायु सेना ने सिलचर पहुंचाया है।

सेना, अर्धसैनिक बलों, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं द्वारा राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत अभियान चलाया। होजई, लखीमपुर और नगांव जिलों में कई सड़कें, पुल और सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बाढ़ की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन भी हो रहा है। शनिवार को दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों में भूस्खलन हो गया। बड़े पैमाने पर भूस्खलन और जलभराव के कारण पहाड़ी इलाके में रेलवे ट्रैक, पुलों और सड़क संचार को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button