Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Crime : पुलिस ने 4 घंटे के अंदर कारोबारी को सकुशल किया बरामद, अपराधियों ने किया था अपहरण

Raipur Crime : राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में कारोबार करने वाले वॉलपेपर सप्लायर सिद्धार्थ अश्तकर का पांच आरोपियों ने अपहरण कर लिया। आरोपी इनोवा कार से दुकान आए थे।

यह भी पढ़ें:- दुष्कर्म का केस दर्ज : सोशल मीडिया पर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म , आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

दुकान में घुसते ही कारोबारी और उसके कर्मचारी से मारपीट की और कारोबारी को लेकर फरार हो गए। दुकान के कर्मचारी ने घटना की जानकारी कारोबारी के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद रात 1 बजे कारोबारी को कवर्धा से बरामद किया है। कारोबारी को रायपुर लाने के लिए टीम निकली है। (Raipur Crime)

यह भी पढ़े :- कर्नाटक में सिद्धारमैया कैबिनेट ने 5 वादों पर लगाई मुहर, 11 जून से 15 अगस्त के बीच लागू होंगी योजनाएं

कारोबारी के अपहरण की सूचना (Raipur Crime) मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद दुकान के कर्मचारी से पूछताछ। कर्मचारी से पूछताछ के बाद एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए। पूरे शहर में नाकाबंदी करके शहर के बाहर जाने वाली हर गाड़ी की जांच पुलिस कर रही है। कारोबारी की तलाश में पांच टीम लगी हुई थी। कारोबारी के बरामद होने के बाद पुलिस अ​धिकारियों ने राहत की सांस ली है।

Back to top button
error: Content is protected !!