Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur Lok Adalat 2026: वाहन चालकों को राहत, 12 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत; 8 दिसंबर तक करा लें ई-चालान का पंजीयन

Raipur Lok Adalat 2026 : राजधानी रायपुर में ट्रैफिक चालान से परेशान वाहन चालकों और वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। लंबित ई-चालान मामलों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर 2026 को लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस दौरान 23 जनवरी 2025 से 6 फरवरी 2026 के बीच जारी किए गए लंबित ई-चालान प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत का लाभ लेने के लिए वाहन स्वामियों को 8 दिसंबर 2026 तक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीयन करा लें। इसके लिए शहर के अलग-अलग यातायात थानों के साथ यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी में भी व्यवस्था की गई है।

इन 9 स्थानों पर करा सकते हैं पंजीयन

लंबित ई-चालान के निराकरण के लिए वाहन स्वामी अपने नजदीकी यातायात थाने या यातायात मुख्यालय पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं।

  1. यातायात थाना तेलीबांधा
  2. यातायात थाना पचपेड़ी नाका
  3. यातायात थाना भाठागांव बस स्टैंड
  4. यातायात थाना टाटीबंध
  5. यातायात थाना भनपुरी
  6. यातायात थाना पंडरी पुराना बस स्टैंड
  7. यातायात थाना शारदा चौक
  8. यातायात थाना कालीबाड़ी
  9. यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी

घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकते हैं ई-चालान

वाहन चालकों को अपने लंबित चालान की जानकारी लेने के लिए यातायात कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। वे परिवहन विभाग के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भी चालान की स्थिति जांच सकते हैं।

इसके लिए ई-चालान पोर्टल पर जाना होगा। यहां वाहन नंबर या चालान से संबंधित विवरण दर्ज कर लंबित चालान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। (Raipur Lok Adalat 2026)

डीसीपी ट्रैफिक ने वाहन स्वामियों से की अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने लंबित ई-चालान मामलों का पंजीयन कराएं और लोक अदालत के माध्यम से उनका निराकरण करवाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर चालान का भुगतान और प्रकरण का निराकरण नहीं कराने पर संबंधित वाहन स्वामी या चालक के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। यातायात पुलिस ने लोगों से 8 दिसंबर 2026 से पहले पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि 12 दिसंबर को आयोजित लोक अदालत में उनके प्रकरणों का निपटारा किया जा सके। (Raipur Lok Adalat 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!