Tomar Brothers Case : गिरफ्तार हुआ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर, भाई रोहित अब भी फरार

Tomar Brothers Case : राजधानी रायपुर की सड़कों पर आतंक फैलाने वाले सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। महीनों से फरार चल रहा कुख्यात अपराधी वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुरानी बस्ती थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम उसे सड़क मार्ग से रायपुर ला रही है।
यह भी पढ़े :- धान खरीदी से पहले अवैध परिवहन पर कार्रवाई: सारंगढ़दो ट्रैक्टर धान जब्त, प्रशासन सख्त
पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र और उसका भाई रोहित तोमर एफआईआर दर्ज होने के बाद 2 जून से फरार थे। लगातार दबिश के बावजूद दोनों गिरफ्तारी से बचते रहे। वे अलग-अलग राज्यों में लोकेशन बदलकर छिप रहे थे।
हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, हालांकि अदालत ने उनकी पत्नियों और भतीजे की जमानत मंजूर कर ली थी।
बार-बार बदल रहे थे ठिकाने
जांच में सामने आया कि दोनों भाई मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर लगातार मूव कर रहे थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। लेकिन विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की और ग्वालियर से वीरेंद्र तोमर को दबोच लिया। अब पुलिस उसके भाई रोहित तोमर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
सूदखोरी और रंगदारी में कुख्यात
रायपुर के तोमर बंधु लंबे समय से अवैध सूदखोरी, धमकी और रंगदारी के मामलों में सक्रिय रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उनके खिलाफ धोखाधड़ी, वसूली और अवैध लेनदेन से जुड़े कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। (Tomar Brothers Case)
हाल ही में हुई छापेमार कार्रवाई में पुलिस ने उनके ठिकानों से ब्लैंक चेकबुक, नगद राशि, हथियार और कारतूस भी जब्त किए थे। (Tomar Brothers Case)



