रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का निधन, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

Ramoji Rao Passed Away: रामोजी फिल्म सिटी और ईनाडु के संस्थापक रामोजी राव का तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने सुबह 3:45 बजे 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- रामोजी राव गरु का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आचार संहिता खत्म होते ही तबादले का दौर शुरू, 3 IAS समेत 207 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
PM मोदी ने कहा कि रामोजी राव गरु भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। तेलंगाना भाजपा प्रमुख और पार्टी सांसद जी किशन रेड्डी ने भी रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामोजी राव गरु के निधन से दुखी हूं। तेलुगु मीडिया और पत्रकारिता में उनका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। (Ramoji Rao Passed Away)

वहीं फिल्म निर्देशक एस.एस. राजामौली, संगीतकार एम.एम. कीरवानी और अन्य ने फिल्म सिटी में रामोजी राव को अंतिम श्रद्धांजलि दी। TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने भी रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। पद्म विभूषण से सम्मानित रामोजी राव जी का निधन फिल्म और मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति और उनके चाहने वालों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। (Ramoji Rao Passed Away)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन मुख्यतः पत्रकारिता और सिनेमा के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। इन क्षेत्रों में अनूठी विशेषताओं और परंपराओं को जोड़ने में उनकी अग्रणी भूमिका और उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उनके शोक-संतप्त परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने भी दुख जताया। (Ramoji Rao Passed Away)
ओडिशा के राज्यपाल ने जताया दुख
उन्होंने कहा कि गांव की छोटी-छोटी खबरो को न्यूज चैनल में जगह देने के सपनो को पूरा करने वाले रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक पदम विभूषण रामोजी राव साहब के निधन की सूचना से आहत हूं। मीडिया की दुनिया में उन्होंने जो प्रयोग किए, वो हमेशा याद किए जाएंगे। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने कहा कि ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। मीडिया और मनोरंजन जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। महाप्रभु जगन्नाथ जी से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है। (Ramoji Rao Passed Away)
हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे राव
बता दें कि रामोजी राव 5 जून से ICU में भर्ती थे। उन्हें हार्ट से जुड़ी दिक्कत थी। रामोजी राव का पार्थिव देह रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा गया है, जहां उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी, जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी मौजूद हैं। फिल्म सिटी में उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी ईटीवी नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु के भी प्रमुख थे। रामोजी को 2016 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। (Ramoji Rao Passed Away)



