TMC में बगावत या सियासी साजिश? निष्कासित नेताओं के आरोपों से बंगाल की राजनीति में भूचाल

Rebellion or Politics in TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घमासान छिड़ गया है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित संदीपन साहा और रिताब्रता बनर्जी ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए नेता रिताब्रता बनर्जी ने कहा कि पिछले 7 दिनों में मेरी किसी सांसद से बात नहीं हुई है। मैं सांसद भी नहीं हूं तो सांसद क्या करेंगे ये मैं नहीं बता सकता। कल क्या होगा ये नहीं पता। इंतजार कीजिए, कल कुछ भी हो सकता है। मैं एक ही बात कहूंगा कि जहां तक हमारे आंकड़ें का सवाल है तो वो बढ़ता ही जाएगा। संख्या घटने का कोई सवाल ही नहीं है। आइए इंतजार करें और देखें, जहां तक विधायकों की संख्या का सवाल है, यह संख्या बढ़ती ही रहेगी। पिछले हफ्ते मैंने किसी भी सांसद से बात नहीं की है।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप बोले- भारत ने सालों तक फायदा उठाया, अब अमेरिका की बारी, भारत से जल्द होगी बड़ी ट्रेड डील, मोदी मेरे अच्छे दोस्त
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता संदीपन साहा ने कहा कि हमारे हस्ताक्षर वाला रेजोल्यूशन गलत तरीके से जमा किया गया था। उसमें बहुत सारे विधायकों के सिर्फ नाम लिखे हुए हैं, हस्ताक्षर नहीं हैं। कुछ विधायक तो उपस्थित नहीं थे, उनका भी नाम ब्लॉक लेटर में लिख दिया गया था। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। आपके पास नंबर था, फिर भी आपने ऐसा किया। इससे सबकी नैतिकता पर प्रश्न उठता है। हमने इसकी औपचारिक शिकायत अध्यक्ष से की और उन्होंने फिर जांच बैठाई गई। जांच में ये बात सामने आई कि हां ऐसा हुआ है। अन्य विधायकों ने भी हमसे संपर्क किया कि ऐसा क्यों हो सकता है? ऐसा दल जो 15 साल से सत्ता में था वह ऐसा कर रहा है। हमने आपस में चर्चा की और चर्चा के बाद यही लगा कि अगर हमें विधानसभा में काम करना है, अपने क्षेत्र के लिए काम करना है तो हमें एक अलग गुट बनाना चाहिए, यही दल मुख्य विपक्षी दल होना चाहिए और इसी गुट से नेता प्रतिपक्ष होना चाहिए, ताकि हम अपना काम सही ढंग से कर पाएं। (Rebellion or Politics in TMC)
किसी से कोई चर्चा नहीं करनी है: संदीपन साहा
संदीपन साहा ने आगे कहा कि जब हमारी पार्टी चुनाव हार गई थी और जब हमारी बैठक बुलाई गई थी तो वहां सभी विधायकों से कहा गया था कि अभिषेक बनर्जी के बारे में कोई कुछ नहीं बोल सकता है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और सब लोग उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दीजिए। ऐसे विधायक जो शायद तब से विधायक होंगे जब अभिषेक बनर्जी स्कूल में पढ़ते थे, उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देना पड़ा। कहीं न कहीं तो कुछ तो इसका प्रभाव पड़ेगा ही। अभी भी अगर दल यही सोचता है कि वही लोग सब कुछ हैं, किसी से कोई चर्चा नहीं करनी है, वही निर्णय लेंगे और हमें उनके अनुसार चलना पड़ेगा जैसा होता भी आया है तो आज जब इसे नकारने का अवसर मिला है तो लोग इसे नकार रहे हैं। साहा ने कहा कि हमारा यही कहना है कि अगर किसी पर कटमनी या अन्य कोई आरोप है और उसमें कोई दोषी है तो उसके खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन जो लोग निर्दोष हैं उन पर कोई फर्जी आरोप लगाकर कार्रवाई नहीं की जाए। इस ओर भी प्रशासन को नजर रखना चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उस पर कार्रवाई करनी चाहिए, इससे समाज अच्छा होगा।
जनता के बीच बोलने की हिम्मत नहीं है: प्रियंका टिबरेवाल
वहीं भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल ने TMC से निष्कासित नेता संदीपन साहा पर कहा कि जो लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, उनमें बाहर निकलने की हिम्मत नहीं है। आपको यह समझना होगा कि उन्होंने कुछ गलत किया है, इसीलिए उनमें बाहर आकर जनता के बीच बोलने की हिम्मत नहीं है। हमला प्रियंका टिबरेवाल ने नहीं किया था। जनता अपनी शिकायतों को लेकर विरोध में सड़कों पर उतरी थी। देखिए यह विरोध कहां से शुरू हुआ। मैं घटनास्थल पर तब पहुंची, जब जनता उनके आवास पर पहुंच चुकी थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कानून-व्यवस्था की कोई समस्या न हो। इस पर तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता रिताब्रता बनर्जी ने कहा कि एंटली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने वालीं भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने संदीपन साहा के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह शर्मनाक है। हमने इस घटना के खिलाफ न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे इस तरह की हरकत का कभी समर्थन न करें और इसके खिलाफ कार्रवाई करें।
यह पार्टी सिर्फ लूट के आधार पर बनी थी: दिलीप घोष
रिताब्रता बनर्जी ने आगे कह कि अगर जनता में गुस्सा था, तो क्या वह भी जनता का हिस्सा थीं? प्रियंका टिबरेवाल वहां क्या कर रही थीं? संदीपन साहा का घर एंटाली विधानसभा क्षेत्र में नहीं, बल्कि चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में आता है। बाहर से लोगों को इकट्ठा करके भाजपा ने ऐसा किया। वहीं उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने कानून-व्यवस्था को ध्वस्त करके रख दिया था। यहां तक की वे संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर भी प्रश्नचिन्ह लगाते रहे। ममता बनर्जी को देखकर पश्चिम बंगाल की जनता आज वास्तव में बहुत सुख और प्रसन्नता का अनुभव कर रही है। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि हम पहले से ही बोलते थे कि जब TMC हारेगी, तभी यह पार्टी खत्म हो जाएगी। यह पार्टी सिर्फ लूट के आधार पर बनी थी। अन्य जो पार्टियां ऐसी होंगी, वे भी खत्म हो जाएंगी। (Rebellion or Politics in TMC)



