बलौदाबाजार में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू करेंगी ध्वजारोहण

Republic Day 2023 : कल गणतंत्र दिवस का खास दिन है। और यह दिन पुरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। पुरे देश के साथ-साथ बलौदाबाजार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। इस दिन के लिए बलौदाबाजार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें : Republic Day 2023 : इस गणतंत्र दिवस होगा शौर्य को सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 901 पुलिस कर्मियों को करेंगी पुरस्कृत

बलौदाबाजार में यह जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी (Republic Day 2023) को जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।

यह भी पढ़ें : शादी के सीजन में सोने के दाम में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है आज की कीमत

Republic Day 2023 : 26 जनवरी का पूरा कार्यक्रम

जिला कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू के पहुंचने के बाद ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.05 बजे परेड का निरीक्षण एवं परेड का मार्च पास्ट, सुबह 9:20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.35 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीद परिवारों का सम्मान, 9.40 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.10 बजे को झांकी प्रदर्शन, 10.25 बजे को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Car Buying Tips : नई कार खरीदते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

यह मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी (Republic Day 2023) को जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) कार्यक्रम के दौरान अन्य अतिथि और सदस्य भी मौजूद होंगे। इसीलिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आमंत्रित से अनुरोध किया गया है कि 20 मिनट पूर्व अपने स्थान ग्रहण कर लेवें। ताकि कार्यक्रम में बाद में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

Related Articles

Back to top button