Google Analytics —— Meta Pixel

26 जनवरी को बिलासपुर में तिरंगा फहराएंगे CM साय, जानिए किस नेता को मिली कहां जिम्मेदारी

Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में मुख्य समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर आकर्षक परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

यह भी पढ़ें:- कुरुक्षेत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- ब्रिटिश-मुगलों की तरह चले जाएंगे BJP वाले

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस साल बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री साय प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो बिलासपुर के पुलिस मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने साल 2001 से 2003 तक बिलासपुर में ही गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया था। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। (Republic Day 2026)

देखिए किस नेता को मिली कहां जिम्मेदारी

प्रदेशभर में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। सभी जिला मुख्यालयों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे, जिससे गणतंत्र दिवस का उत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। वहीं  गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सभी जिलों में शुष्क दिवस घोषित किया गया है, जिसके तहत शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक सभी देशी, विदेशी और कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, बार, व्यवसायिक क्लब और सभी अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!