Google Analytics —— Meta Pixel

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत, 19 घायल

Road Accident in Prayagraj: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बताए जा रहे हैं, जो संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ।

यह भी पढ़ें:- चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन, 2 शिक्षक निलंबित, 118 कर्मचारियों को नोटिस

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस के बीच आमने-सामने टक्कर हुई है, जिसमें बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। सभी कोरबा जिले के रहने वाले थे, जो बोलेरो में सवार होकर महाकुंभ में संगम स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में बस सवार 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। मृतकों की उम्र 25 से 45 साल के बीच है। सभी मृतक पुरुष है। (Road Accident in Prayagraj)

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह !

बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर गिर गए। इस दौरान किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। टक्कर के बाद कई लोग बोलेरो में ही फंस गए, जिनके शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा। कमिश्नर तरुण गाबा और कलेक्टर रविंद्र कुमार मांदड़ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। SP यमुनापार विवेक यादव ने बताया कि बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इस बीच बस ड्राइवर ने ब्रेक मारी, लेकिन बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। रफ्तार ज्यादा होने के चलते सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। (Road Accident in Prayagraj)

Back to top button
error: Content is protected !!