Google Analytics —— Meta Pixel

जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, इन स्टार्स की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

Salman Khan : पिछले दिनों अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा पत्र मिला था। जिसके बाद राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अब उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस सुरक्षा दी जाएगी।

Salman Khan के पिता को मिला था धमकी वाला खत

गौरतलब हो कि जून में सलमान खान के पिता और प्रसिद्ध लेखक सलीम खान सुबह की सैर के बाद बांद्रा बैंडस्टैंड में एक बेंच पर बैठे थे। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां पत्र रखा। जिसमें अभिनेता को मारने की धमकी दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के साथ-साथ अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ाई है। उन्हें X कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है।

यह भी पढ़ें : India vs Bangladesh : भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में मैच आज, बारिश के कारण मैच रद्द होने की आशंका

कितनी तरह की सुरक्षा व्यवस्था

भारत में सुरक्षा व्यवस्था को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जेड प्लस (Z+), (उच्चतम स्तर), जेड (Z), वाई (Y) और एक्स (X) श्रेणी। सरकार इस बात का निर्णय ले सकती है कि इन चार श्रेणियों में किसे कौन से स्तर की सुरक्षा देनी है। सरकार खतरे के आधार पर यह वीआईपी सुरक्षा प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, नौकरशाह, पूर्व नौकरशाह, जज, पूर्व जज, बिजनेसमैन, क्रिकेटर, फिल्मी कलाकार, साधु-संत या आम नागरिक किसी को भी दे सकती है।

Salman Khan : वाई श्रेणी की सुरक्षा

यह सुरक्षा का तीसरा स्तर होता है। कम खतरे वाले लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। इसमें वाई प्लस सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो कमांडो तैनात होते हैं शेष पुलिसकर्मी। जबकि वाई सुरक्षा कैटेगरी में 04-08 से सुरक्षाकर्मी 01-02 कमांडो के साथ मिलते हैं। विश्वास को 04 सीआरपीएफ सुरक्षाकर्मियों का कवर मिला है। कुछ समय पहले बालीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत को वाई प्लस सेक्युरिटी दी गई थी।

एक्स श्रेणी की सुरक्षा

इस श्रेणी में दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं। जिसमें एक पीएसओ (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) होता है। देश में काफी लोगों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इस सुरक्षा में कोई कमांडो शामिल नहीं होता।

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार में पंडित चक्रपाणि स्कूल में हुआ राज्योत्सव का आयोजन, समारोह में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी को मिली खूब वाहवाही

कहां से चुने जाते हैं इन सुरक्षा के कमांडो और जवान

इन सुरक्षाओं के लिए जो पुलिस और कमांडो को चुना जाता है। वो भारत के मुख्य चार सैन्य बलो या बलों से आते हैं।
1. एसपीजी (Special Protection Group)
2. एनएसजी (National Security Guard)
3. आईटीपीबी (Indo- Tibetan Border Police)
4. सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force)

Back to top button
error: Content is protected !!