Google Analytics —— Meta Pixel

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

New Movie Trailer : बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये ट्रेलर भाईजान के फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। ट्रेलर में रोमांस-एक्शन-ड्रामा-डांस सभी कुछ भरपूर है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सलमान संस्कृत श्लोक से करते हैं। ट्रेलर में सलमान खान और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ें : पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी गिरफ्तार

New Movie Trailer : कैसा है फिल्म ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सलमान संस्कृत श्लोक से करते हैं। ट्रेलर में सलमान खान और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है। एक बार फिर सलमान को अपने प्यार के लिए जबरदस्त एक्शन करते देखा जाएगा। ट्रेलर में सलमान खान दो लुक्स में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, सिक्स पैक एब्स में सलमान टशन दिखाते नजर आए हैं। फिल्म की पूरी कहानी पूजा हेगड़े और सलमान की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म की कहानी में साउथ बैकग्राउंड भी है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि ईद पर रिलीज होने वाली सलमान की इस फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फरहाद सामजी निर्देशित ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म से सलमान दो नए चेहरों को लॉन्च कर रहे हैं। एक तो पलक तिवारी और दूसरी शहनाज गिल। दोनों ही एक्ट्रेसेस की ये पहली बॉलीवुड फिल्म हैं। बता दें कि पलक तिवारी फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर से डेब्यू करने वाली थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बस्तर पहुंचे मोहन मरकाम, भाजपा पर लगाया हिंसा फैलाने का आरोप

फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल में हैं। वहीं एक्टर दग्गुबाती वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, भूमिका चावला जैसे स्टार्स हैं। फिल्म के गाने ‘येतम्मा’ में साउथ एक्टर राम चरण ने कैमियो किया है। फिल्म के गाने को काफी बज मिला है।

Back to top button
error: Content is protected !!