Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मारे चार नक्सली, एक जवान शहीद
Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावितअबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। चार जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।
यह भी पढ़े :- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर की तलाश जारी, SIT का हुआ गठन
मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए हैं वहीं 1 जवान भी शहीद हुआ है, चारों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है इस गोलीबारी में दंतेवाड़ा डीआरजी का जवान सन्नू कारम शहीद हो गया है।
यह भी पढ़े :- पत्रकार हत्या मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल का डिप्टी CM अरुण साव पर वार, लगाए गंभीर आरोप
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों का डेरा है इस सूचना के बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। (Chhattisgarh Naxal Encounter)
रुक-रुक कर मुठभेड़
सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ (Chhattisgarh Naxal Encounter) चल रही है। सुरक्षाबलों की ओर से नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। IG बस्तर पी सुंदराज ने बताया कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद डिटेल्ड जानकारी जारी की जाएगी।



