Google Analytics —— Meta Pixel

भारत में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज, 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी

Seventh Phase Voting: भारत में सातवें और अंतिम चरण के लिए देश के 8 राज्यों की 57 सीटों पर आज (1 जून) वोटिंग हो रही है, जिसमें 7 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 57 में से सबसे ज्यादा 25 सी भाजपा ने जीती थी। इसके बाद TMC 9, बीजद 4, JDU और अपना दल (एस) 2-2 और JMM ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को सिर्फ पंजाब के कारण 8 सीटों पर जीत मिली थी। आखिरी चरण में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 2 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर चुनावी मैदान में हैं। वहीं ओडिशा के 42 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें:- जनसंपर्क विभाग के उप संचालक चतुर्वेदी हुए सेवानिवृत्ति, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

अंतिम चरण में 4 एक्टर यानी कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह और काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी चुनावी मैदान में हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक सातवें चरण में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा 809 पुरुष और 95 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी पंजाब के बठिंडा से उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं, जिनके पास 198 करोड़ रुपए की संपत्ति है। (Seventh Phase Voting)

सिर्फ 542 सीटों पर वोटिंग

बता दें कि देश में 543 लोकसभा सीटों में से 485 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए इस बाद सिर्फ 542 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सातवें चरण को लेकर कहा कि बिहार की 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिन सीटों से विपक्ष को उम्मीदें हैं वह भी उन्हें नहीं मिलेंगी। देश का गरीब वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। हम बिहार की 8 की 8 सीटें जीतेंगे। LJP (रामविलास) प्रमुख और हाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चिराग पासवान ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 6 चरणों की तरह सातवें चरण में भी NDA के पक्ष में मतदान होगा। इसमें कहीं कोई शक नहीं है कि हम बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे और PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। (Seventh Phase Voting)

इन दिग्गजों ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल(सोनेलाल) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने गोरखपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया। भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता के बेलगाचिया में वोट डाला। (Seventh Phase Voting)

Back to top button
error: Content is protected !!