Google Analytics —— Meta Pixel

Sex Scandal Case : प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने किया अरेस्ट, 34 दिन बाद जर्मनी से वापसी, आज कोर्ट में पेशी

Sex Scandal Case : सेक्स स्कैंडल मामले में आरोपाी JDS के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. SIT की टीम रेवन्ना को लेकर CID ऑफिस पहुंची है. प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब तक तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं. इनमे से 3 बलात्कार के और एक यौन उत्पीड़न का है. अब रेवन्ना को SIT जांच का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:- 150 फीट गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस, हादसे में 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

प्रज्वल रेवन्ना के पहुंचने से पहले बेंगलुरु में CID ​​कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रज्वल रेवन्ना पर यौन शोषण का आरोप है. प्रज्वल रेवन्ना को SIT ने गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल लाया जा सकता है. रेवन्ना को आज जज के सामने पेश किया जा सकता है.

जानकारी के अनुसार, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बेंगलुरु CID ऑपिस के परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एसआईटी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद के साथ बैठक भी की.

हसन सीट से सांसद हैं प्रज्वल
प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से सांसद हैं और इस बार भी वह चुनावी मैदान में हैं. विदेश जाने के ठीक एक महीने बाद यानी 27 मई को सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा था कि वह 31 मई को एसईआटी यानी विशेष जांच दल के समक्ष पेश होंगे. एसआईटी रेवन्ना पर लगे कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहा है. रेवन्ना ने अपने खिलाफ यौन शोषण के मामलों को झूठा और राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया है. उनका कहना है कि इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चले गए हैं. (Sex Scandal Case)

एसईआटी ने इंटरपोल से मांगी थी मदद
दरअसल, हासन लोकसभा सीट पर मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल कथित तौर पर जर्मनी चले गए थे. एसआईटी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के माध्यम से इंटरपोल से प्रज्वल के ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसको लेकर इंटरपोल ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी कर चुका है. सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिये गठित एक विशेष अदालत ने एसआईटी के आवेदन दायर करने के बाद 18 मई को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. (Sex Scandal Case)

Back to top button
error: Content is protected !!