मोदी सरकार आतंकवाद को पाताल तक दफना देगी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Shah in Jammu Kashmir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ की ये भूमि बलिदानियों की भूमि है। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जब भारत का विभाजन हुआ तो रियासत जम्मू कश्मीर कहां जाएगी, इसका फैसला करने में नेहरू की शेख-परस्त नीतियों के कारण बड़ी देर हुई। जब-जब जम्मू-कश्मीर पर संकट आया, किश्तवाड़ के लोग बलिदान देने में पीछे नहीं हटे। 1990 के आतंकवाद के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मिलकर यहां का हर नागरिक लड़ा और आतंकवाद को समाप्त करने में अपना योगदान दिया। पहली बार जम्मू-कश्मीर में कमल खिलने जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- हमारे पहले 100 दिनों के आधार पर कई और पहल की जाएंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
शाह ने कहा कि आगामी चुनाव दो ताकतों के बीच है। एक तरफ पंडित प्रेम नाथ डोगरा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा है। यह हमारे लिए स्पष्ट है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा। जब हमने भारत के लिए ‘दो विधान और दो प्रधान’ के विचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, तो नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने हमारे अभियान का विरोध किया। फारूक जी कहते थे कि PM मोदी 10 बार प्रधानमंत्री बन जाएं, तब भी धारा -370 नहीं हटा सकते। महबूबा जी कहती थीं कि धारा-370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने धारा-370 हटाकर देश में एक निशान, एक प्रधान और एक संविधान प्रस्थापित किया। (Shah in Jammu Kashmir)
5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त: शाह
शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित प्रेमनाथ डोगरा के नेतृत्व में प्रजा परिषद और भारतीय जनसंघ ने जब आंदोलन किया कि एक देश में ‘दो निशान, दो विधान और दो प्रधान’ नहीं होंगे। तब नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आंदोलन को कुचला। ये कहते थे, आसमान से चांद सितारे आ जाएं तब भी धारा-370 नहीं हटेगी। मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत किया। मैं पूछना चाहता हूं फारूक अब्दुल्ला से कि आपकी तीन पुश्तों ने राज किया, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कभी मिला था? मोदी जी ने घाटी से लेकर मैदान तक, सभी को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया। मैं यहां कहता हूं कि जिनके मंसूबे हैं, यहां आतंक फैलाने के…अभी भी समय है, वापस चले जाओ, नहीं तो भारतीय सेना और सुरक्षा बल तैनात है… यहीं पर ठिकाने लगा दिए जाओगे। (Shah in Jammu Kashmir)
सत्ता का लालच क्या-क्या कर सकता है: शाह
उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि सत्ता का लालच क्या-क्या कर सकता है। कांग्रेस पार्टी, जिसने कभी अब्दुल्ला परिवार को देशद्रोही कहा था और उन्हें आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया था, और उमर अब्दुल्ला के दादा को सालों तक जेल में रखा था, अब मोदी जी के खिलाफ जीतने के लिए उन पर प्यार बरसा रही है। राहुल और अब्दुल्ला आज ILU ILU कर रहे हैं। जिस कांग्रेस पार्टी ने इस अब्दुल्ला परिवार को देशद्रोही कहा, आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया, उमर अब्दुल्ला के दादा को सालों तक जेल में रखा। आज मोदी जी के सामने जीतने के लिए राहुल और अब्दुल्ला ILU ILU कर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला कहते हैं, अफजल गुरु को फांसी नहीं देनी चाहिए। यही बताता है कि राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला की सरकार बनी तो क्या होगा? (Shah in Jammu Kashmir)
फिर से आतंकवादियों के जनाजे निकलेंगे: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि फिर से गोलियां चलेंगी, फिर से पथराव होगा, फिर से आतंकवादियों के जनाजे निकलेंगे, फिर से ताजिया का जुलूस बंद हो जाएगा, फिर से सिनेमा हॉल बंद हो जाएंगे, फिर से अमरनाथ यात्रा पर हमला होगा और जम्मू-कश्मीर में ये जो निवेश आ रहा है, इसकी जगह बेरोजगारी होगी। मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य की सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान करना है। हम उनका तुरंत समाधान करेंगे। साथ ही, किश्तवाड़ में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भाजपा सरकार पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, वेलनेस और योग केंद्रों तथा तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाएगी। फारूक अब्दुल्ला ने एनसी के घोषणापत्र में कहा है कि वे आरक्षण पर पुनर्विचार करेंगे। वे आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। आप सावधान रहें, गुमराह न हों। (Shah in Jammu Kashmir)
महिलाओं-बहनों को आरक्षण का अधिकार दिया: शाह
गृहमंत्री शाह ने कहा कि कमल का बटन दबाएं, आपका आरक्षण बरकरार रहेगा। गृहमंत्री शाह ने रामबन में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस धारा 370 और 35A को वापस लाना चाहते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि धारा 370 ने आपको क्या दिया? गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, गुरबत, आतंकवाद… धारा 370 से घाटी के लोगों को कोई फायदा नहीं है, इससे सिर्फ गांधी, अब्दुल्ला और महबूबा परिवार को ही फायदा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस वाले कहते हैं कि हम पाकिस्तान से बात करें। मैं कह देता हूं कि जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा, तब तक पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी। हमने गुर्जर बकरवाल, पहाड़ियों, दलितों को आरक्षण दिया। महिलाओं-बहनों को आरक्षण का अधिकार दिया। ये कहते हैं हम आरक्षण को खत्म कर देंगे। ये फिर से यहां के युवाओं को भ्रष्टाचार की आग में झोंकना चाहते हैं। सबका साथ-सबका विकास के सूत्र के आधार पर PM मोदी आगे बढ़ रहे हैं। कहा गया कि अमित भाई रामबन में पहली बार आए हैं। (Shah in Jammu Kashmir)
शाह ने कांग्रेस और NC पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, जब मुरली मनोहर जोशी यात्रा लेकर आए, तब मैं दो दिन तक रामबन में रहा हूं।कांग्रेस सरकार के समय गृहमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे साहब ने अभी अभी बयान दिया कि उन्हें उस समय लाल चौक पर आने में डर लगता था। अरे शिंदे साहब, अब अपने बच्चों के साथ आ जाइए, लाल चौक सैर कर लीजिए, कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता। हमने कश्मीर को सुरक्षित किया है। आज राहुल बाबा कश्मीर में बाइक चलाते हैं और लाल चौक पर आइसक्रीम खाते हुए PM मोदी को गाली देते हैं। राहुल बाबा, आप PM मोदी को गाली तो दे रहे हो, लेकिन आपकी सरकार में ये संभव नहीं था। मोदी जी ने आतंकवाद को पाताल तक दफना दिया है। शाह ने कहा कि एक बार इन तीन परिवारों (अब्दुल्ला, मुफ्ती और कांग्रेस) को हरा दीजिए, भाजपा सरकार आतंकवाद को इतना नीचे दफना देगी कि सात पुश्तों तक वापस नहीं आएगा। (Shah in Jammu Kashmir)



