Google Analytics —— Meta Pixel

भाषा विवाद पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करारा जवाब, कहा- भारत की एक-एक भाषा देश की संस्कृति का गहना है

Shah on Language Dispute: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में भाषा विवाद को लेकर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमने भाषाओं के लिए काम किया है। हम भारतीय भाषाओं में चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। मैं इस मंच से तमिलनाडु सरकार से कहना चाहता हूं कि आपमें हिम्मत नहीं है, मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा को तमिल में अनुवादित करने की, क्योंकि आपके आर्थिक हित जुड़े हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार आएगी तो हम मेडिकल और इंजीनियरिंग का कोर्स तमिल में करवाएंगे। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जो लोग भाषा के नाम पर अपनी दुकान चलाते हैं, उनको ये मजबूत जवाब है। भारत की एक-एक भाषा देश की संस्कृति का गहना है। 

यह भी पढ़ें:- बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने कहा कि ये क्या कहते हैं कि हम दक्षिण की भाषाओं के विरोधी हैं, कैसे हो सकते हैं, हम भी तो वहीं से आते हैं। मैं गुजरात से आता हूं, निर्मला जी तमिलनाडु से आती हैं। PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने राजभाषा विभाग के अंतर्गत भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना की है, जो सभी भारतीय भाषाओं का प्रचलन बढ़ाने का काम करेगा। मैं एक और घोषणा करना चाहता हूं कि दिसंबर के बाद से मैं सभी राज्यों के नागरिकों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों से उन्हीं की भाषा में पत्राचार करूंगा। आपको 1000 किलोमीटर दूर के देश की भाषा पसंद है, लेकिन अपने देश की भाषा नहीं। भाषा के आधार पर देश को मत बांटो। आइए विकास पर ध्यान दें। (Shah on Language Dispute)

हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध: शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि जो लोग अपने घोटालों को छिपाने के लिए भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें मैं बता दूं कि हर भाषा महत्वपूर्ण है। हम किसी भाषा का विरोध कैसे कर सकते हैं, जबकि हम खुद उसी भाषा से आते हैं? हमने भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए काम किया है। हमारी सरकार ने सभी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत की एक-एक भाषा देश की संस्कृति का गहना है। शाह ने कहा कि विपक्ष के सांसद चिंता मत करिए। हम आपको भी सुरक्षित रखेंगे और देश को भी। हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अब शांति है। दोनों समुदायों के बीच हमने बातचीत की शुरुआत की है और मैं आशा रखता हूं कि बातचीत के माध्यम से ही दोनों समुदायों के बीच की दूरी को हम पाटने में सफल होंगे। (Shah on Language Dispute)

Back to top button
error: Content is protected !!