JP नड्डा ने बिलासपुर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- पढ़ते-लिखते नहीं है राहुल गांधी…

JP Nadda on Rahul: चुनावी साल में केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा तेज हो गया है। इस बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने बिलासपुर के रेलवे फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शराब घोटाला, चावल घोटाला समेत प्रदेश के कई अहम मुद्दों को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर तंज कसा। JP नड्डा ने कहा कि रमन सिंह की योजनाओं को अपना लेबल चिपका कर चला रहे हैं। रेत का घोटाला हुआ, शराब, कोयला, घोटाला हुआ, गौठान में भी भ्रष्टाचार हुआ है। नवंबर के बाद फिर इन्हें घर पर बिठाना है।

यह भी पढ़ें:- निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर में पहुंचे CM भूपेश बघेल, दिव्यांगों से मुलाकात कर जाना हाल

JP नड्डा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्र की उपलब्धियां भी गिनाई। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बयानबाजी की। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी पढ़ते लिखते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से 10 हजार टन चावल गायब हो गया। शराब घोटाला हुआ। हर ठेके पर नकली शराब मिल रही। उसका कोई लेखा जोखा नहीं। इन्होंने गौ माता को भी नहीं छोड़ा। इन्होंने गायों को नहीं छोड़ा तो किसको छोड़ेंगे। मोदी कार्यकाल में भारत का विकास दर 8.7 प्रतिशत हुआ। अटल आवास के जरिए मोदी सरकार में 4 करोड़ मकान बनाए गए। (JP Nadda on Rahul)

नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साढ़े 24 लाख महिलाओं के लिए शौचालय बनाया। आयुष्मान योजना के तहत लोगों को 5 लाख का हेल्थ कवर दिया। छत्तीसगढ़ में साढ़े 36 लाख परिवार को हेल्थ कवर मिला। देशभर में 9 करोड़ 10 लाख लोगों को नल कनेक्शन दिया। छत्तीसगढ़ में 22 लाख लोगों को नल कनेक्शन मिला। 27 लाख लोगों को किसान सम्मान योजना से सम्मानित किया।इन्फ्रास्ट्रक्चर के नाम पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। पूरे देश में 54 हजार किलोमीटर की नेशनल हाईवे बन कर तैयार हुई है। देश मे 23 वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। (JP Nadda on Rahul)

उन्होंने कहा कि बिलासपुर से भी वंदे भारत ट्रेन चल रही है। दुनिया में आर्थिक समस्या थी। मगर पूरी दुनिया भारत को देख रही है। छत्तीसगढ़ के भिलाई को आईआईटी दिया। कांकेर में पैसेंजर ट्रेन चल रही है। सरगुजा को हमने मेडिकल कॉलेज दिया। इनके अफसर जेल में हैं मतलब दाल में काला है। इस दौरान मंच पर प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व CM रमन सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है, जहां विधानसभा की 24 सीटें हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीट में से 4 लोकसभा सीट सिर्फ बिलासपुर संभाग में है। (JP Nadda on Rahul)

Related Articles

Back to top button