शिवभक्ति में डूबे CM भूपेश बघेल, प्राचीन शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
Shiv Devotion of CM: सावन महीने के आखिरी सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के कौही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही इस अवसर पर 7 करोड़ की लागत से बने कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण भी किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। कौही सिंचाई योजना से कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना गांव के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:- त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग एक्टिव, मिठाई-किराना दुकान और होटलों में छापेमारी
योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं, जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोले नाथ की कृपा बनी रहे। (Shiv Devotion of CM)
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने दुर्ग जिले के पाटन में कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का किया लोकार्पण
– कौही उद्वहन सिंचाई योजना से 2500 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सुविधा
– श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कौही के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया… pic.twitter.com/UJ7I0M5w3F— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 28, 2023
उन्होंने सभी को सावन सोमवार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है। मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों की मांग पर मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। (Shiv Devotion of CM)