Google Analytics —— Meta Pixel

यात्रियों को झटका: दुर्ग-बिलासपुर रूट की 9 ट्रेनें रद्द, तकनीकी कार्यों के चलते निर्णय

SECR ने 19-20 जुलाई को सरोना-उरकुरा सेक्शन में तीसरी लाइन बिछाने और सिग्नलिंग अपग्रेड के चलते लिया फैसला

CG Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 19 और 20 जुलाई को दुर्ग–बिलासपुर रेल सेक्शन में चल रहे तीसरी लाइन बिछाने, विद्युतीकरण और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्यों के चलते 9 लोकल व मेमू ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने यह फैसला सरोना और उरकुरा स्टेशनों के बीच किए जा रहे महत्वपूर्ण तकनीकी कार्यों की वजह से लिया है।

यह भी पढ़े :- भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला: जल संसाधन विभाग के दो अधिकारी समेत छह गिरफ्तार

रेलवे कार्यों का उद्देश्य

रेलवे के अनुसार, यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेन संचालन की दक्षता और भविष्य में समयबद्ध परिचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस कारणवश कुछ ट्रेनों को पूर्णतः तथा एक ट्रेन को आंशिक रूप (CG Train Cancelled) से रद्द किया गया है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और स्टेटस की जांच रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य कर लें। रद्द ट्रेनों की वजह से यात्रियों को परिवहन विकल्पों की व्यवस्था करने में परेशानी हो सकती है।

रद्द होने वाली गाड़ीयां:

  • गाड़ी संख्या 68707 रायपुर-दुर्ग मेमू रायपुर से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 68708 दुर्ग-रायपुर मेमू दुर्ग से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 68717 रायपुर-दुर्ग मेमू रायपुर से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 68718 दुर्ग-रायपुर मेमू दुर्ग से दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।
  • गाड़ी संख्या 68725 रायपुर-दुर्ग मेमू दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू दिनांक 19 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू दिनांक 20 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग-रायपुर मेमू रायपुर से दिनांक 20 जुलाई, 2025 को रद्द रहेगी ।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां:-

दिनांक 19 जुलाई 2025 को गोंदिया और झारसुगुड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर में समाप्त होगी। यानी यह गाड़ी बिलासपुर और झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। (CG Train Cancelled)

Back to top button
error: Content is protected !!