मनीष सिसोदिया को फिलहाल राहत नहीं, शराब नीति केस में फिर टली जमानत
Sisodia Bail Postponed: दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ED और CBI केस में जमानत याचिक पर सुनवाई टल गई है। अब CBI वाले केस में 24 मार्च और ED के केस में 25 मार्च को सुनवाई होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED को भी नोटिस जारी किया है। वहीं सिसोदिया के वकील ने जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। जमानत के लिए सिसादिया के वकील दयान कृष्णन ने कहा कि मोबाइल फोन सीज हो चुका है। अन्य फोन सेट को लेकर हम जवाब दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- Balodabazar : मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ, श्रद्धा सुमन फार्म डोटोपार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिसोदिया के वकील ने कहा कि मनीष की पत्नी बीमार हैं और बेटा विदेश में पढ़ता है। पत्नी की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। CBI जांच में सहयोग कर रहे हैं, तलाशी में उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक सामग्री सामने नहीं आई है। हिरासत में पूछताछ की अब आवश्यकता नहीं है और भागने का जोखिम नहीं है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया एक लोक सेवक हैं, लेकिन दो अन्य लोकसेवक, जिनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं जमानत के विरोध में जांच एजेंसी ने कहा कि सिसोदिया सरकार में इतने उच्च पद पर हैं कि वह आसानी से न सिर्फ सबूतों को छिपा सकते हैं, बल्कि नष्ट भी कर सकते हैं। (Sisodia Bail Postponed)
बता दें कि सोमवार यानी 20 मार्च को कोर्ट ने CBI को फिर सिसोदिया की 14 दिन की रिमांड दे दी थी। जांच एजेंसी ने उन्हें 26 फरवरी को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को एजेंसी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सिसोदिया को 7 दिन यानी 4 मार्च तक की CBI रिमांड में भेज दिया था। फिर 4 मार्च को अदालत ने एजेंसी को पूर्व डिप्टी CM की 2 दिन यानी 6 मार्च तक की कस्टडी दे दी थी। वहीं 6 मार्च की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CBI ने कहा था कि सिसोदिया की और रिमांड नहीं मांगी जा रही है, लेकिन अगले 15 दिनों में जरूरत पड़ने पर दोबारा कस्टडी मांगी जा सकती है। इसके बाद कोर्ट ने सिसोदिया को 14 दिन यानी 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था, जहां से उन्हें ED ने गिरफ्तार कर लिया था। (Sisodia Bail Postponed)
जानकारी के लिए बता दें कि CBI और ED दोनों ही शराब नीति केस की जांच कर रही है। फिलहाल सिसोदिया 22 मार्च तक ED की कस्टडी में हैं। इसीलिए सोमवार को ED ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। स्पेशल जज एमके नागपाल ने 3 अप्रैल तक कस्टडी बढ़ा दी। ED ने कोर्ट में कहा था कि LG ने जब इस मामले की शिकायत की तो सिसोदिया ने अपना फोन बदल दिया था, लेकिन एजेंसी ने उनके मोबाइल डेटा को फिर से निकाल लिया है। अब एजेंसी उनके ईमेल और मोबाइल फोन से निकाले गए डेटा का एनालिसिस कर रही है। अभी हमें सिसोदिया से और सवाल पूछने हैं। ED के वकील जोहैब हुसैन ने कहा था कि सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को कोऑर्डिनेट कर रहे थे। इस घोटाले में सरकारी तंत्र, बिचौलिये और कई अन्य लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता और कई दूसरे लोगों ने मिलकर रची। इस मामले में 219 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल का पता चला है। (Sisodia Bail Postponed)



