झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी BJP में शामिल, कहा- मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं

Sita Soren Join BJP: झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की भाभी और JMM की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने BJP का दामन थाम लिया है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सीता सोरेन ने कहा कि मैंने 14 साल तक पार्टी की सेवा की और 14 साल में मुझे जो सम्मान मिलना चाहिए था वो मुझे आज तक नहीं मिला, जिसके कारण मुझे यह बड़ा फैसला लेना पड़ा। मैं झारखंड के महान सोरेन परिवार को छोड़कर मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रही हूं। मोदी जी पर लोगों के विश्वास को देखते हुए इस परिवार में शामिल हो रही हूं। मैंने भी झारखंड में कई संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें:- करंट की चपेट में आने से बहू और ससुर की मौत, कपड़ा सुखाने के दौरान हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि 14 साल JMM में रही। मेरे ससुर और दिवंगत पति की अगुआई में झारखंड अलग राज्य बना। उनका सपना राज्य के विकास का था, लेकिन ये अधूरा रह गया। आज झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। झारखंड को झुकाना नहीं बचाना है, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुई। मुझे उम्मीद है कि मेरे पति का सपना पूरा होगा। आने वाले दिनों में सभी 14 सीटों पर कमल खिलेगा। बता दें कि सुबह ही सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा दिया था। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। सीता सोरेन हेमंत के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को CM बनाए जाने से नाराज चल रही थीं। सीता सोरेन JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू हैं। (Sita Soren Join BJP)

वहीं सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और भाजपा में उनका स्वागत है। यह स्पष्ट हो चुका है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक अपनी ही सरकार से दुखी हैं। वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मैंने PM मोदी के नेतृत्व के साथ मिलकर काम किया है। PM मोदी विकास पर केंद्रित हैं। आज विकास की बहुत जरूरत है और यह विकास अमृतसर में भी पहुंचनी चाहिए। मैं पार्टी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे राष्ट्र की सेवा के नए रास्ते पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें मैं प्रवेश कर रहा हूं। (Sita Soren Join BJP)

Related Articles

Back to top button