भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद का निधन, राहुल के साथ चलते समय आया अटैक

Chaudhary Santokh Singh Death: पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हार्ट अटैक आने से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया है। सांसद को लुधियाना में एक एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी मौत रास्ते में ही हो चुकी है। इसके बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल रवाना हो गए। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल की अपील का दिखा असर, 33 जिलों में हुआ भारी मात्रा में पैरादान

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा सुबह लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान 76 साल के संतोख राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने बताया कि सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद राहुल गांधी फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद टी-ब्रेक के लिए यात्रा को रोक दिया गया। टी-ब्रेक के लिए रुके राहुल गांधी चंद मिनट अंदर बैठने के बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए। (Chaudhary Santokh Singh Death)

सांसद के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। (Chaudhary Santokh Singh Death)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। (Chaudhary Santokh Singh Death)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है।
भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

बता दें कि संतोख सिंह जालंधर से मौजूदा सांसद थे। वह दूसरी बार सांसद बनकर 2019 में लोकसभा पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने 2014 में जीत दर्ज की थी। राहुल गांधी ने पंजाब में 10 जनवरी से यात्रा शुरू की। पहले दिन फतेहगढ़ साहिब से लुधियाना के खन्ना तक यात्रा निकाली। दूसरे दिन यात्रा समराला से शुरू हुई और समराला चौक पर जनसभा के साथ यात्रा खत्म की गई। इस दिन राहुल गांधी शाम को नहीं चले और वहीं से दिल्ली रवाना हो गए। 13 जनवरी को लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं हुई। (Chaudhary Santokh Singh Death)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया था धक्का

वहीं पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धक्के खाने पड़े। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग किसी खास नेता को राहुल गांधी के करीब ले जा रहे थे। यह देख राहुल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ने राजा वड़िंग को धक्के देकर एक तरफ कर दिया। पंजाब में राहुल गांधी ने कहा कि ये मदद करने वालों का राज्य हैं। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है। इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि लुधियाना को नोटबंदी और गलत GST ने चोट पहुंचाई। (Chaudhary Santokh Singh Death)

Related Articles

Back to top button