Google Analytics —— Meta Pixel

तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा: 4 की मौत, 16 गंभीर घायल

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में देर रात एक भयावह सड़क हादसा हो गया। लौरिया–बगहा मुख्य मार्ग स्थित विशुनपुरवा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बारातियों की भीड़ में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Sheikh Hasina Verdict : ‘देखते ही गोली मार दो’ – शेख हसीना पर फैसले से पहले ढाका में टेंशन चरम पर

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात नरकटियागंज के मलदहिया पोखरिया से विशुनपुरवा पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बाराती सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर अफरा–तफरी मच गई और चीख–पुकार गूंज उठी।

घायलों की हालत नाजुक

घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में हालात इतने गंभीर थे कि कई घायलों की पहचान करने में भी कठिनाई हुई। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है।

पुलिस जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही व तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

स्पीड ड्राइविंग से बढ़ते हादसे

गौरतलब है कि देश में रोजाना तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण बड़ी संख्या में सड़क हादसे हो रहे हैं। नतीजतन, वाहन चालकों के साथ-साथ आम लोग भी अपनी जान गंवा देते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!