शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को बड़ा तोहफा, रिलीज हुआ पठान का टीजर
SRK Movie Teaser : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 2 नवंबर को अपना 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी बड़े फेस्टिवल से कम नहीं होता है। वहीं किंग खान ने अपने बर्थडे पर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। दरअसल शाहरुख खान की मच अवटेड फिल्म ‘पठान’ का टीजर (SRK Movie Teaser) आज आउट हो गया है। SRK ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट पर पोस्ट कर फैंस को ये जानकारी दी है।
SRK Movie Teaser : ट्वीट कर दी जानकारी
शाहरुख ने ट्वीट पर लिखा है, “अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…पठान टीजर (SRK Movie Teaser) अब आउट हो गया है। 25 जनवरी 2023 को अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर YRF50 के साथ पठान सेलिब्रेट करें। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है।”
Apni kursi ki peti baandh lijiye…#PathaanTeaser OUT NOW! Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/eZ0TojKGga
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2022
यह भी पढ़ें : जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, इन स्टार्स की भी बढ़ाई गई सुरक्षा
पठान का टीजर
‘पठान’ का टीजर बेहद दमदार लग रहा है। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जान अब्राहम की तीकड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। वहीं टीजर में शाहरुख का काफी खौफनाक रूप नजर आ रहा है। जिसे देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। टीजर से ये साफ लग रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख अपने फैंस को इस बार एक्शन से भरपूर फिल्म देने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Blue Tick : एलन मस्क का एलान, Twitter ब्लू टिक के लिए 1,600 नहीं बल्कि देने होंगे इतने रुपये
इसी के साथ फैंस को एक बार फिर दीपिका और शाहरुख की जोड़ी देखने को मिलेगी। इससे पहले दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में नजर आ चुकी है। वहीं शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी तब तक इंतजार किजिए।