Chhattisgarh Assembly Election : फिर छत्तीसगढ़ आएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जनसभा को संबोधित करेंगे

Chhattisgarh Assembly Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविन्द केजरीवाल चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को 10 वीं गारंटी देने के लिए बस्तर आएंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी आएंगे। बस्तर में आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। अरविन्द केजरीवाल इससे पहले 9 गारंटी जनता को दे चुके हैं।

यह भी पढ़े:- चीन ने जारी किया नया मैप, अरुणाचल से ताइवान तक को बताया अपना हिस्सा, मोदी सरकार ने दिया दो टूक जवाब

अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान एक बार पहले भी (Chhattisgarh Assembly Election) छत्तीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। केजरीवाल ने उस समय जनता को बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य समेत 9 गारंटी दी थी। 10 वीं गारंटी की घोषणा उन्होंने अगले दौरे पर करने को कहा था। यह दसवीं गारंटी आदिवासियों और किसानों से सम्बंधित है। आम आदमी पार्टी इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इस सभा के लिए आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता ने इस (Chhattisgarh Assembly Election) कायक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, बस्तर में होने वाली इस सभा में 1 लाख से अधिक लोग आएंगे। अरविन्द केजरीवाल पिछली बार रायपुर में जनता को 9 गारंटी देकर गए थे। इस बार 10 वीं गारंटी जोकि किसानों और आदिवासियों से सम्बंधित है देने के लिए बस्तर आएंगे।

Related Articles

Back to top button