लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, PM और सोनिया गांधी ने की मुलाकात

Parliament Winter Session News: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि लोकसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें हुईं, जो 68 घंटे 42 मिनट तक चलीं। लोकसभा के चालू सत्र की कार्य उत्पादकता 97 प्रतिशत रही। 9 सरकारी विधेयक पुनर्स्थापित किए गए और कुल मिलाकर 7 विधेयक पारित हुए। सदन में लोक महत्व के 374 मामले उठाए गए। इस चर्चा में सदन के 51 सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर के साथ संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें:- दुर्ग के सभी कॉलेज प्राचार्यों को नोटिस, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

इधर, दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य नेता शीतकालीन सत्र के अंत में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कक्ष में पारंपरिक बैठक में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल हुए। बता दें कि देश में संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हुआ था, जो 29 दिसंबर तक चलने वाला था, लेकिन 23 दिसंबर को ही दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। (Parliament Winter Session News)

वहीं छपरा जहरीली शराब कांड में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर बिहार बीजेपी के सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक महीने से ज्यादा समय से चल रही थी। कौन इससे जुड़ रहा था इससे हमें कोई मतलब नहीं था। अगर एक बार फिर दुनियाभर में कोविड का संकट आया है और भारत सरकार ने उचित कदम उठाए हैं तो इसका कांग्रेस पार्टी विरोध क्यों कर रही है?। (Parliament Winter Session News)

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या जनता और देश के हित में किसी निर्णय को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी? क्या गांधी परिवार की जिद्द के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हमने कोविड की स्थिति को लेकर गाइडलाइन जारी की है। देश के एक नागरिक के नाते उसका पालन करना है या नहीं करना, ये कांग्रेस पार्टी अगर जिम्मेदार पार्टी है तो निर्णय करे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं राहुल गांधी यात्रा जारी रखें। वे जहां भी जाते हैं कांग्रेस हार जाती है ये पुराना रिकॉर्ड रहा है। जो भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें उसका पालन करना चाहिए। (Parliament Winter Session News)

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि हम किसी से नहीं डरते। आप(राहुल गांधी) खुद अपनी पार्टी से डर रहे हैं। आप गुजरात चुनाव में नहीं गए, हिमाचल प्रदेश में प्रचार करने नहीं गए। आप जिंदगी भर पदयात्रा करो हमें कुछ नहीं होगा। आप जिस-जिस जगह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं उस राज्य में लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं। आप पहले अपनी पार्टी को जोड़ो भारत जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। (Parliament Winter Session News)

Related Articles

Back to top button