Trending

Big Transfar: छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अफसरों का ट्रांसफर

Big Transfar: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का दौर जारी हैं। इस बार भूपेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 56 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जिसमें इन अफसरों की जिम्मेदारियां बदल (Big Transfar) दी गई हैं। ट्रांसफर आदेश में नगर निगमों के आयुक्त, जन पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिलों के संयुक्त अपर और डिप्टी कलेक्टर रैंक के अफसरों का नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Amit On Rahul: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को क्यों दी इटालियन चश्मा उतारने की नसीहत

जारी आदेश के मुताबिक 2013 बैच के अफसर प्रेम कुमार पटेल को जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर नवा रायपुर विकास प्राधिकरण का महाप्रबंधक (Big Transfar) बनाया गया है। जगदलपुर में उनकी जगह दिनेश कुमार नाग को आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। 2014 बैच के नाग अभी तक बस्तर जिले में संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं धमतरी नगर निगम से 2015 बैच के मनीष मिश्रा का तबादला रायगढ़ में संयुक्त कलेक्टर के पद पर कर दिया गया है। उनकी जगह पर 2015 बैच के ही विनय कुमार (Big Transfar) पोयाम को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। पोयाम अभी तक दुर्ग जिले में संयुक्त कलेक्टर थे।

इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश जारी किया था। इसमें सिविल जजों (Transfer of Civil Judges) का तबादला करने के साथ ही नई पदस्थापना भी की गई थी। इसके साथ ही कई जेएमएफसी (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) का स्थानांतरण कर राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर में डिप्टी डायरेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी की अलग से पदस्थापना आदेश जारी किया था। छत्तीसगढ़ में 127 सिविल जजों का ट्रांसफर हुआ था। हाईकोर्ट ने 100 से अधिक सिविल जज वर्ग दो का भी तबादला आदेश जारी किया था।

Related Articles

Back to top button