Surya Grahan 2023 : आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल, समय और प्रभाव

Surya Grahan 2023 : आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ ही बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी होता है। विज्ञान के अनुसार जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता और उस समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश न पड़कर चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में IAS और IPS अफसरों का ट्रांसफर, बिलासपुर और रायगढ़ में इन्हें मिले जिम्मेदारी

सूर्य ग्रहण टाइम- 14 अक्टूबर को ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 08 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।

सूर्य ग्रहण बहुत खास

इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत खास होगा, क्योंकि इस बार के सूर्य ग्रहण में सूर्य जलती हुई आग की रिंग की तरह दिखाई देगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण हैं, जिसमें चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से कवर नहीं कर पाता इसलिए सूर्य की महीन सी सनलाइट निकलती है, जिसे रिंग ऑफ फॉयर का नाम दिया गया है। वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी के इतना पास होता है कि सूर्य की तरह बड़ा दिखाई देता है।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण- यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात्रि में लगेगा जिस वजह से भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

नहीं मान्य होगा सूतक काल- यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है। आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं होता है। सूतक काल मान्य नहीं है, जिस वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे।

यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण- साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमेरिका, समोआ, बरूनी, कंबोडिया, चीन, तिमोर, फिजी, जापान, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सोलोमन, सिंगापुर, पपुआ, न्यू गिनी, ताईवान, थाइलैंड, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी हिन्द महासागर , इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिणी पेसिफिक सागर आदि से देखा जा सकेगा। (Surya Grahan 2023 )

Related Articles

Back to top button