Eknath Shinde New CM: एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे शपथ
Eknath Shinde New CM: एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। BJP नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में ये घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, जिनका शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में BJP और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम ने चुनाव के दौरान BJP के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था, लेकिन चुनाव के बाद शिवसेना के नेताओं ने निर्णय किया कि बालासाहेब ठाकरे जी ने जिन विचारों का जीवन भर विरोध किया ऐसे लोगों के साथ उन्होंने गठबंधन किया। (Eknath Shinde New CM)
यह भी पढ़ें : Sariya Cement Price: बस कुछ दिन और सस्ते मिलेंगे सरिया और सीमेंट, जानिए क्या है ताजा रेट
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। pic.twitter.com/FU3OpP2Tkk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने ढाई साल में एक सरकार देखी जिसमें न कोई तत्व, न कोई विचार और न गति थी। वो लोग चालू इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद कर रही थी। वो लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त थे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों ने मांग की कि हम कांग्रेस और एनसीपी के साथ नहीं रह सकते और ये गठबंधन खत्म किया जाए लेकिन इनकी मांग पूरी नहीं हुई इसलिए इन विधायकों ने अपनी आवाज बुलंद की।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों ने मांग की कि हम कांग्रेस और एनसीपी के साथ नहीं रह सकते और ये गठबंधन खत्म किया जाए लेकिन इनकी मांग पूरी नहीं हुई इसलिए इन विधायकों ने अपनी आवाज बुलंद की: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, मुंबई pic.twitter.com/aICtLJUUmu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था। चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी। शिवसेना ने हमारे साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं। बालासाहेब ने हमेशा दाउद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाउद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है।
निर्दलीय विधायकों को मिलाकर एक साथ हैं: शिंदे
महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना के 40 विधायक और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर 50 विधायक आज एक साथ हैं। हम लोग हमारे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जी की हिंदुत्व की जो भूमिका है उसको आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
शिवसेना के 40 विधायक और निर्दलीय विधायकों को मिलाकर 50 विधायक आज एक साथ हैं। हम लोग हमारे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जी की हिंदुत्व की जो भूमिका है उसको आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे है: महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई pic.twitter.com/EfxuZPjPQM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
बता दें कि कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव करते हुए इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिवसेना की दलीलों को खारिज करते के आदेश के कुछ देर बाद ही इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी NCP के मुखिया शरद पवार को धन्यवाद कहा था। (Eknath Shinde New CM)