जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

Chhattisgarh Cold News: देश में ठंड का असर दिखने लगा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान पूरे कश्मीर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। रात का तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमार्ग से भी कम रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:- कार के शौकीनों के लिए खुशखबरी, मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों पर दे रही 50 हजार तक की छूट

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि दक्षिण में स्थित कोकेरनाग शहर में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इधर, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौरा जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आज कई क्षेत्रों में बादल घिरे रहेंगे। (Chhattisgarh Cold News)

वहीं ठंडी और तेज हवाओं के चलते कपकपाहट बढ़ सकती है। वहीं दोपहर में धूप निकलने से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं में नमी होने की वजह से तापमान बढ़ रहा था, लेकिन अब उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते तापमान में गिरावत होगी और ठिठुरन बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं आज फिर पारा गिरने और उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आने से ठंड बढ़ने की संभावना है। (Chhattisgarh Cold News)

बीते दिन कवर्धा जिले में सबसे कम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। वहीं बिलासपुर 15.4, अंबिकापुर 11.6, जगदलपुर 17.6, दुर्ग 15.2 और राजनांदगांव में 15 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर आज से शुरू हो सकती है। इधर, मध्य प्रदेश में पाकिस्तान की तरफ से आ रही हवा हिमालय के ऊपर सक्रिय हो रही है, लेकिन फिलहाल बर्फबारी पर रोक लगने की वजह से हवा ज्यादा प्रभावित नहीं हो रही है। बर्फबारी शुरू होने के साथ ही मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी। (Chhattisgarh Cold News)

मध्य प्रदेश में फिलहाल तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जिसे 06 दिसंबर के बाद से तेजी से गिरने के अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक नरसिंहपुर में तापमान 27 से 22 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं शनिवार को रायसेन राजगढ़, खंडवा, ग्वालियर और उमरिया और नौगांव में भी तापमान में कमी देखने को मिली है। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है। (Chhattisgarh Cold News)

Related Articles

Back to top button