महीने के पहले दिन मिली खुशखबरी, 20 रुपए तक घटे गैस सिलेंडर के दाम

Commercial Cylinder Rate: चुनाव के बीच और मई महीने के पहले दिन यानी 1 मई को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 20 रुपए तक घटा दिए हैं। दिल्ली में दाम अब 19 रुपए घटकर 1745.50 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1764.50 रुपए में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1859 रुपए में मिल रहा है। पहले इसके दाम 1879 रुपए थे। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1717.50 रुपए से 19 रुपए कम हो कर 1698.50 का हो गया है। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपए का मिल रहा है। हालांकि 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803, कोलकाता में ₹829, मुंबई में ₹802.50 और चेन्नई में ₹818.50 का मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हादसे ही हादसे, राजनांदगांव में गई 4 की जान, अलग-अलग जिले में 6 की मौत

बता दें कि लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इस बार भी घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर 803 रुपए पर ही मिलेगा। एक फरवरी को महिला दिवस के मौके पर घरेलू सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की कटौती की गई थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को घरेलू सिलेंडर 603 रुपए में मिल रहा है। PM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ मिलता है। यह योजना 2016 में शुरू हुई। इस योजना की अवधि मार्च 2024 को खत्म होने वाली थी, लेकिन कैबिनेट ने अब इसकी अवधि को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। (Commercial Cylinder Rate)

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

इससे पहले नए वित्तीय वर्ष में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अप्रैल महीने में कम हुए थे। 1 अप्रैल को तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले यूजर्स को राहत देते हुए सिलेंडर के मूल्य में 30.50 रुपए की कटौती की थी। बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट समेत कई और जगहों पर उपयोग किया जाता है। आम घरों में 19 किलो वाले सिलेंडर की जगह 14.2 किलों वाले सिलेंडर प्रयोग होते हैं, जिसके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इससे राहत मिली है, क्योंकि होटल, रेस्टोरेंट समेत कई जगहों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग रोजाना होता है। (Commercial Cylinder Rate)

Related Articles

Back to top button