मिशन गगनयान की सफल लॉन्चिंग, पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 की टेस्टिंग

Mission Gaganyaan: गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (TV-D1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। ISRO यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने सुबह 10 बजे गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया। मिशन के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी होने पर अंदर मौजूद एस्ट्रोनॉट को पृथ्वी पर सुरक्षित लाने वाले सिस्टम की टेस्टिंग की गई। ये मिशन 8.8 मिनट का था। टेस्ट फ्लाइट में तीन हिस्से हैं- अबॉर्ट मिशन के लिए बनाया सिंगल स्टेज लिक्विड रॉकेट, क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम। क्रू मॉड्यूल के अंदर का वातावरण अभी वैसा नहीं था जैसा मैन्ड मिशन में होगा।

यह भी पढ़ें:- केंद्र सरकार और BJP लड़ने के काबिल नहीं: CM भूपेश बघेल

मिशन में 17 Km ऊपर जाने के बाद श्रीहरिकोटा से 10 Km दूर बंगाल की खाड़ी में क्रू मॉड्यूल को उतारा गया। बता दें कि इससे पहले आज ही दो बार मिशन को टाला गया था। इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने कारण इसका टाइम बदलकर 8.45 किया गया था। लॉन्चिंग 5 सेकेंड पहले इंजन फायर नहीं हो पाए और मिशन टल गया। इसरो ने कुछ देर बाद बताया कि अब गड़बड़ी ठीक कर ली गई है। व्हीकल पूरी तरह से सेफ है। टेस्ट व्हीकल क्रू मॉड्यूल को ऊपर ले गया। जब रॉकेट साउंड की स्पीड से 1.2 गुना था तो अबॉर्ट जैसी सिचुएशन बनाई गई। लगभग 17 किमी की ऊंचाई पर क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम अलग हो गए। (Mission Gaganyaan)

बता दें कि क्रू मॉड्यूल को यहां से लगभग 2 Km दूर ले जाया गया और श्रीहरिकोटा से 10 Km दूर समुद्र में लैंड कराया गया। इस मिशन में वैज्ञानिकों ने ये टेस्ट किया कि अबॉर्ट ट्रैजेक्टरी क्या ठीक तरह से काम किया। असल मिशन के दौरान रॉकेट में खराबी आने पर एस्ट्रोनॉट कैसे सुरक्षित रूप से लैंड करेंगे इसकी टेस्टिंग की गई। मिशन टेस्टिंग के लिए कुल चार टेस्ट फ्लाइट भेजी जानी हैं। TV-D1 के बाद TV-D2, D3 और D4 को भेजा जाएगा। अगले साल की शुरुआत में गगनयान मिशन का पहला अनमैन्ड मिशन प्लान किया गया है। अनमैन्ड मिशन यानी इसमें किसी भी मानव को स्पेस में नहीं भेजा जाएगा। अनमैन्ड मिशन के सफल होने के बाद मैन्ड मिशन होगा, जिसमें इंसान स्पेस में जाएंगे। मैन्ड मिशन के लिए इसरो ने साल 2025 की टाइमलाइन तय की है। इससे पहले ISRO ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर इतिहास रचा है। (Mission Gaganyaan)

Related Articles

Back to top button