कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों का किया ऐलान, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

Congress Lok Sabha Candidate: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसके मुताबिक राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं। इस सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से है। 12 प्रत्याशियों की उम्र 50 साल से कम है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, पूर्व CM भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ेंगे चुनाव

8 उम्मीदवार 50-60 आयु वर्ग के हैं। 12 प्रत्याशी 61-70 आयु वर्ग के हैं। 7 उम्मीदवार 71-76 आयु वर्ग के हैं। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि हम हर जगह INDIA गठबंधन के साथ जाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी भी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं। फिर भी हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिल्कुल स्पष्ट है कि हम यहां भाजपा की सीटें कम करने के लिए हैं। (Congress Lok Sabha Candidate)

बता दें कि भाजपा ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। BJP में 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। जबकि 50 से कम उम्र के 47 युवाओं को टिकट दिया गया है। भाजपा की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री का नाम शामिल है। भाजपा की पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा 34 मंत्रियों के भी नाम है। लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी पर एक बार फिर से भाजपा ने दांव लगाया है। भाजपा की सूची के 5 दिन बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट आई है। (Congress Lok Sabha Candidate)

Related Articles

Back to top button