दिल्ली और नागपुर से फाइनल होता है साय सरकार का एजेंडा: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत

Amarjeet Bhagat on BJP: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कैबिनेट की बैठक को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि BJP का एजेंडा दिल्ली और नागपुर से फाइनल होता है। ये अमलीजामा पहनाने के लिए औपचारिकता पूरी करते हैं। सरकार दिल्ली नागपुर की लक्ष्मण रेखा क्रॉस नहीं करती है। इन्हें उसकी गाइडलाइन को लांघने का अधिकार नहीं है। इस पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अमरजीत भगत के बारे में कमेंट करना जरूरी नहीं है। उनके मन में जो आता है वह कहते हैं। खुद अपने विभाग को नहीं संभाल पाए। अभी हम पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी पर श्रेय लेने की सियासत, कांग्रेस ने कहा- पहले ही कर चुके थे खरीदी की तैयारी और समीक्षा

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सबके अपने संगठन है। हमारे संगठन से जो निर्देश रहेंगे इसका हम पालन करेंगे। हम मंत्री हो गए इसका ये मतलब नहीं कि संगठन से बड़े हो गए। हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है। भाजपा संगठन के निर्देश पर हमको कार्य करने हैं। मंत्री बनने के बाद मनमौजी कर संगठन को दरकिनार नहीं करेंगे। चुनाव लड़ने से पहले संगठन घोषणा करता है कि सरकार क्या काम करेगी। संगठन के निर्देशों का पालन करेंगे। (Amarjeet Bhagat on BJP)

PCC चीफ ने दिया था बड़ा बयान

इससे पहले PCC चीफ दीपक बैज ने BJP को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी में कभी भी बड़ा ब्लास्ट हो सकता है। बीजेपी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया गया है। पुराने लोगों को निकालकर बाहर फेंक दिए। वो न इधर के रहे न उधर के रहे। बीजेपी में बहुत अंतर्कलह है। बीजेपी के बड़े नेता ग्लानि में हैं, जो चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी में सिर फुटव्वल स्थिति है, जो और होगी। (Amarjeet Bhagat on BJP)

Related Articles

Back to top button