वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को मिली सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

ENG Vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को सबसे बड़ी हार मिली है। इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका ने 229 रन के बड़े अंतर से हराया है। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका से हेनरिक क्लासन ने 109 रन बनाए, उन्होंने 61 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए नामांकन शुरू, 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे अभ्यर्थी

साउथ अफ्रीका से 3 खिलाड़ियों ने फिफ्टी भी लगाई। गेंदबाजों में जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं यानसन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके। वनडे में इंग्लैंड को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने उसे मेलबर्न के मैदान पर 221 रन से हराया था। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी। टीम को 1999 में द ओवल के मैदान पर 122 रन से हार मिली थी। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम तीसरी बार ही 100 से ज्यादा रन के अंतर से हारी है। वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड को टूर्नामेंट में तीसरी हार मिली है। (ENG Vs SA)

साउथ अफ्रीका से पहले उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से भी हार मिली थी। टीम अब पॉइंट्स टेबल में सिर्फ अफगानिस्तान से ही ऊपर 9वें नंबर पर है। बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड तक उससे ऊपर है। 4 मैचों में एक जीत के बाद इंग्लैंड के 2 पॉइंट्स हैं। वहीं साउथ अफ्रीका 4 मैचों में 3 जीत के बाद 6 पॉइंट्स लेकर तीसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। बता दें कि 400 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 10 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में विकेट खोया। हालांकि फिर भी अटैकिंग अप्रोच रखी, जिससे स्कोर 399 तक पहुंच गई। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा इस मैच में नहीं खेल सके। बावुमा बीमार हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ऐडन मार्करम ने टीम की कप्तानी की। (ENG Vs SA)

Related Articles

Back to top button