अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं पूर्व CM भूपेश बघेल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai On Bhupesh: छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए मुठभेड़ को लेकर सियासी तेज हो गई है। पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ को फर्जी बताकर सैनिकों का मनोबल कम कर रहे हैं। यह एक पूर्व CM को शोभा नहीं देता। ये एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने वाले लोग हैं। वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। हमने नक्सलियों को दो ऑप्शन दिए हैं। एक गोली और दूसरा बातचीत। वो जो चुनेंगे सरकार उसी भाषा में जवाब देगी। वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी पूर्व CM के बयान पर पलटवार किया है। 

यह भी पढ़ें:- CG Politics: नक्‍सली मुठभेड़ को फर्जी बताकर, अपने ही बयान से पलटे पूर्व सीएम बघेल, देखें वीडियों…

उन्होंने कहा कि उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। किरण देव ने कहा कि मुठभेड़ को लेकर सभी जानकारी सार्वजनिक है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संवेदनशील विषयों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अगर आगामी चुनाव को देखर पूर्व मुख्यमंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं तो उन्हें मुठभेड़ से जुड़े सबूतों को भी सोशल मीडिया में देख लेना चाहिए। बता दें कि कल जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इसे लेकर मुख्यमंत्री से लेकर डिप्टी सीएम ने साफ कर दिया है कि हथियार उठने वाले नक्सलियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, बल्कि सुरक्षाबल करारा जवाब देंगे। (CM Sai On Bhupesh)

बता दें कि कांकेर में सुरक्षाबलों को मिले इनपुट के आधार पर सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए नक्सलियों की रीढ़ तोड़कर रख दी है, जिससे साफ है कि साय सरकार नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। कांकेर में एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सली एक साथ ढेर किए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई के अब तक के इतिहास में ये नक्सलियों की सबसे ज्यादा मौतें हैं। इस साल अब तक नक्सलियों के गढ़ बस्तर में 80 नक्सली मारे गए हैं। 125 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए हैं। (CM Sai On Bhupesh)

तीन महीने में 150 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसे लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में कांग्रेस सरकार ने जो जमीन तैयार की है उससे नक्सली घटनाओं में 80 फीसदी कमी आई है। सुरक्षा बलों के प्रति बस्तर का भरोसा बढ़ा है। कांकेर में हुए मुठभेड़ को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने जवानों के शौर्य की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने मुठभेड़ को फर्जी भी बताया है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति को नक्सली बताकर मार गिराया गया है। वह ग्रामीण था, उसके परिवार के लोगों ने बयान दिया है। रमन सिंह के कार्यकाल में कितने फर्जी मुठभेड़ हुए हैं। विधानसभा में आए दिन इसको लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। इसे लेकर BJP हमलावर हो गई है। (CM Sai On Bhupesh)

Related Articles

Back to top button