गुजरात के लिए BJP ने जारी किया घोषणापत्र, 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने समेत किए कई वादे

BJP Gujarat Manifesto: गुजरात के गांधीनगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पाटेल और गुजरात भाजपा के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं। (BJP Gujarat Manifesto)

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट में आयोजित समारोह में शामिल हुए PM, कहा- दुनिया हमें बहुत उम्मीदों से देख रही…

भाजपा के घोषणा पत्र में 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई है। इसके अलावा छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया गया है। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार देंगे। दो सी फूड पार्क स्थापित करेंगे। सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ दिया जाएगा। महिलाओं को 5 सालों में एक लाख रोजगार देंगे। UCC कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे। 

घोषणा पत्र ने कहा गया है कि कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे। असामाजिक तत्वों से वसूली के लिए कानून लाएंगे। देवभूमि द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे। गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपए। 1000 अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जाएंगी। मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक लोन दिया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविस कोड पर सिफारिश लागू करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गुजरात के एक करोड़ से ज्यादा लोगों से राय ली गई। इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया था। युवाओं से भी संपर्क किया गया। (BJP Gujarat Manifesto)

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में भारी-भरकम दावे किए, लेकिन इसमें वादों से ज्यादा विवादों की छाया नजर आ रही है। (BJP Gujarat Manifesto)

कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करने का वादा किया है। वहीं बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई रद्द कर उन्हें फिर जेल भेजने की बात भी कही। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने ये तक कह दिया कि मोदी कभी पटेल नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्हें औकात दिख जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी। जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था। 8 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश के भी चुनाव रिजल्ट आएंगे। साथ ही उपचुनाव के परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। (BJP Gujarat Manifesto)

Related Articles

Back to top button