Passport Index: पासपोर्ट इंडेक्स 2022 जारी, 4 पायदान फिसला भारत की रैंकिंग

Passport Index: दुनियाभर में पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले हेनले ऑर्गनाइजेशन ने साल 2022 के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक भारतीय पासपोर्ट 4 पायदान फिसलकर 87वें स्‍थान पर पहुंच गया है। वहीं 199 देशों में एक बार फिर जापान का पासपोर्ट टॉपर हैं। इन देशों के नागरिक वीजा के बिना ही 193 देशों में ट्रैवल कर सकते हैं। बता दें कि भारत इसी साल की शुरुआत में जारी इंडेक्स में 83वें पायदान पर था। हालांकि भारतीय नागरिक अभी भी 60 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान के पासपोर्ट की रैंकिग उत्तर कोरिया, सोमालिया और युद्ध से जूझ रहे यमन से भी बदतर है। रैंकिग में उत्तर कोरिया का पासपोर्ट 105, सोमालिया का 107 और यमन का 108वें पायदान पर है। जबकि पाकिस्तानी पासपोर्ट की रैंकिंग 109वीं हैं।

यह भी पढ़ें:- Bhartiya Nagrik: रोज 350 से ज्यादा लोग छोड़ रहे देश, जानिए क्या है वजह

बता दें कि पाकिस्तानी नागरिक सिर्फ 32 देशों में ही वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। पाकिस्तान के बाद आखिरी पायदान में सिर्फ 3 ही देश बचे हैं। सीरिया 110, इराक 111 और अफगानिस्तान 112वें नंबर पर है। साल में दो बार ये रैंकिंग जारी की जाती है। पहली बार जनवरी और दूसरे बार जुलाई में इंडेक्स जारी किए जाते हैं। हेनली पासपोर्ट वीजा इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक पूरे साल रियलटाइम डेटा अपडेट किया जाता है। वीजा पॉलिसी में बदलाव भी ध्यान में रखे जाते हैं। डेटा इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी IATA से लिया जाता है। रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि किसी देश का पासपोर्ट होल्डर कितने दूसरे देशों में बिना पूर्व वीजा हासिल किए यात्रा कर सकता है। इसके लिए उसे पहले से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। (Passport Index)

60 देशों की कर सकते हैं यात्रा 

अभी भी भारत के नागरिक बिना वीजा के 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं। पिछले साल ये संख्या 58 थी। इस महीने जुलाई में ताजिकिस्तान ने भारतीयों को बिना पूर्व वीजा के यात्रा की मंजूरी दी है। दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटे से देश मकाऊ की यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। ये जगह भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। यहां आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ भी आपको रोमांचित कर देगी। बिना वीजा मकाऊ में आप 30 दिनों तक रह सकते हैं। (Passport Index)

भारतीय पर्यटकों के लिए पड़ोसी देश भूटान पसंदीदा

विदेश यात्रा की इच्छा रखने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए पड़ोसी देश भूटान भी पसंदीदा जगह है। वैसे तो भूटान को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है, लेकिन यहां की सुंदरता किसी मामले में कम नहीं। शांत माहौल के बीच आप बिना किसी वीजा भूटान जा सकते हैं और यहां के आकर्षक जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। साथ ही अच्छी-अच्छी यादें बना सकते हैं। भारत से सटे नेपाल में हर साल लाखों भारतीय टूरिस्ट जाते हैं। हिमालय की गोद में बसे इस देश में घूमने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, यहां की खूबसूरत पहाड़ियां घूमने के साथ ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। (Passport Index)

बिना वीजा इन देशों की कर सकते हैं यात्रा

वहीं कोरोना काल के दौरान भारत के कई सेलिब्रिटी के लिए सबसे लोकप्रिय विदेश यात्रा में मालदीव ही था। मालदीव द्वीपों का देश है, जो एक पर्यटन देश के तौर पर भी मशहूर है। बिना वीजा के भारतीय यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। समुद्र किनारे आराम से वक्त बिताने के साथ ही आप शॉपिंग, रेस्तरां,और खूबसूरत नजारों का लुत्फ आप मालदी से सफर के दौरान ले सकते हैं। इन देशों में आप बिना वीजा जा सकते हैं, जिनमें नेपाल, भूटान, मालदीव, फिजी, इंडोनेशिया, कतर, फिलिस्‍तीन, मकाऊ, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, अल साल्‍वाडोर, जमैका, उत्‍तरी साइप्रस, सेनेगल, सर्बिया, त्रिनिदार एवं टोबैगो, ट्यूनिशिया और तुर्क और कैकोस द्वीप समूह जैसे कई देश शामिल हैं।

पासपोर्ट्स की रैंकिंग

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स साल 2006 से हर साल पासपोर्ट को लेकर रैंकिंग जारी करता है, जिससे पता चलता है कि, किस देश का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ज्यादा स्वतंत्र है। हालांकि, पिछले 16 साल के दरम्यां पिछले 2 सालों से कोविड महामारी की वजह से पासपोर्ट रैंकिंग और भी ज्यादा जरूरी हो गई है। पासपोर्ट की रैकिंग में कोविड महामारी की वजह से लगाए जा रहे प्रतिबंधों को शामिल नहीं किया गया है। 60 देशों में वीजा फ्री यात्रा का मतलब है कि उन देशों में आप सिर्फ इंडियन पासपोर्ट के सहारे जा सकते हैं, वहां घूम सकते हैं, रह सकते हैं। लेकिन इसकी एक समयसीमा निर्धारित है कि कहां आपको कितने दिनों तक रहने की अनुमति होगी।

Related Articles

Back to top button