Trending

Budget 2022 : आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दूरगामी परिणाम देने वाला बजट : रामकुमार साहू

राजिम : केन्द्रीय बजट (Budget 2022) पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार साहू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के सरकार की ओर से केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा बजट 2022-23 पेश किया गया जिसमे देश के 135 करोड़ जनता और सभी वर्गो को ध्यान में रख कर सर्व समावेशी बजट प्रस्तुत किया गया हैं।

यह भी पढ़ें : Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए मुख्य बातें

उन्होंने आगे कहा, देश को भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “आत्मनिर्भर भारत” जिसमें देश का हर नागरिक अपने आप में सक्षम हुनर मंद और आत्मनिर्भर हो और आने वाले पीढ़ी के लिए एक समृद्धशाली भारत के निर्माण यह बजट (Budget 2022) दूरगामी परिणाम देने वाला साबित होगा।

यह भी पढ़ें : सरकारी दफ्तरों में पांच डे वर्किंग हुआ लागू, सीएम ने की थी घोषणा

अन्नदाता किसानों का ध्यान रखते हुए किसानों की आय दुगुना करने कृषि के क्षेत्र में अलग बजट (Budget 2022) का प्रावधान किया गया है। 60 लाख युवा बेरोजगारों को रोजगार देने की योजना बनाया गया है। गरीबों को चिंता मुक्त करने हेतु पक्का आवास की योजना के अन्तर्गत 48,000 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए सरकार द्वारा दूरदर्शन में 200 चैनल के माध्यम से कक्षा 1 से 12 तक हर कक्षा के लिए अलग चैनल का प्रावधान किया गया है, जो वैश्विक महामारी जैसे काल में बच्चों के शिक्षा हेतु मिल का पत्थर साबित होगा।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, 3 फरवरी को बारिश की संभावना

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू ने बेहतर बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button