Google Analytics —— Meta Pixel

बच्चों से मारपीट मामले में सरकार ने कार्यक्रम अधिकारी को किया निलंबित , पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

रायपुर । राज्य सरकार (State Government) ने कांकेर में बच्ची से मारपीट के मामले में सख्त कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा को विशेषीकृत दत्तक एजेंसी कांकेर के विरुद्ध शिकायतों की जांच में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बच्चों से मारपीट की आरोपी समन्वयक (विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी) सीमा द्विवेदी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 75 किशोर न्याय(बालकों के देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 3(2) वी (क) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी समन्वयक सीमा द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है। (State Government)

यह भी पढ़े :- CG CRIME : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, अपनी पत्नी बच्चों को छोड़कर लिव इन में रहता था दूसरी जगह

इसके अतिरिक्त कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रतिज्ञा विकास संस्थान, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अभिकरण के विरुद्ध शिकायत मिलने पर संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम की ओर से 4 जून को अभिकरण का औचक निरीक्षण किया गया, जांच में शिकायत की सत्यता की पुष्टि हुई। उक्त शिकायतों की पुष्टि के बाद कलेक्टर ने कांकेर में विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का संचालन करने वाली संस्था प्रतिज्ञा विकास संस्थान दुर्ग का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने हेतु संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग को अनुशंसा की है। (State Government)

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि समस्त बच्चों की सुरक्षा एवं देख-रेख के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!