Murshidabad Violence : राज्यपाल ने नहीं सुनी सीएम ममता की अपील, हिंसा से प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे

Murshidabad Violence : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने मुर्शिदाबाद में हिंसा की चपेट में आए लोगों से मुलाकात की और उनका दर्द सुना। इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार हिंसा पीड़ितों के एक समूह को लेकर राजभवन पहुंचे थे। यहां पीड़ितों ने राज्यपाल से अपना दर्द बयां किया था। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 11 और 12 अप्रैल को सुती, धुलियान और जंगीपुर सहित अन्य इलाकों में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े :- OMG! ऑपरेशन होना था बेटे का, इंतजार कर रहे पिता को OT में ले जाकर लगा दिया चीरा
केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपेंगे राज्यपाल
घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने नौ सदस्यीय टीम बनाई, जो इस हिंसा (Murshidabad Violence ) के कारणों की जांच करेगी। इस बीच ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार तो विपक्षी दलों ने ममता को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध को खारिज कर दिया कि वे अभी इलाके का दौरा न करें और कुछ दिन प्रतीक्षा करें। बोस ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा कि वह पीड़ितों से मिलेंगे ताकि खुद जमीनी हालात देख सकें। उन्होंने संकेत दिया कि वे स्थिति के बारे में अद्यतन जानकारी देते हुए केंद्र को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।
केंद्रीय अर्धसैनिक बलों का जमीनी स्तर पर लगाया
बता दें कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पिछले सप्ताह हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा में तीन लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
कैसे भड़की थी हिंसा?
मुर्शिदाबाद हिंसा (Murshidabad Violence )को लेकर राज्य सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया है कि हिंसा के दिन करीब 10,000 की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ ने पुलिसर्मियों की पिस्तौल भी छीन ली थी। उन्मादी भीड़ में करीब 10 लोगों के पास घातक हथियार थे, जिनसे पुलिस को अपने अधिकारियों को बचाना पड़ा। पहले करीब 8000-10000 लोगों की भीड़ पीडब्ल्यूडी ग्राउंड आउट पर इकट्ठा हुई। इसके बाद भीड़ का एक हिस्सा अलग हो गया। करीब 5000 लोग उमरपुर की ओर बढ़ गए और नेशनल हाइवे जाम कर दिया। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
भीड़ ने SDPO की ग्लोक पिस्तौल छीन ली और उनकी सरकारी गाड़ी में आग लगा दी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने नॉन लेथल वेपन से फायरिंग की। इससे भीड़ भड़क गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। इसके बाद पुलिस की रि-एन्फोर्समेंट टीम आई। इस टीम को दो भागो में बांटा गया और नेशनल हाइवे को चार घंटे में खाली कराया गया।



