Google Analytics —— Meta Pixel

Bastar Pandum 2026 : राष्ट्रपति के कदम बस्तर में, ‘बस्तर पंडुम-2026’ से गूंजा आदिवासी गौरव

Bastar Pandum 2026 : बस्तर के सांस्कृतिक इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माई दंतेश्वरी की पावन धरा पर कदम रखते ही तीन दिवसीय ‘बस्तर पंडुम–2026’ (Bastar Pandum 2026) का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के इस महाकुंभ के आगाज़ के साथ ही पूरा बस्तर उत्सव के रंग में सराबोर हो उठा।

यह भी पढ़े :- स्कूल फेयरवेल बना खतरे का जश्न, सड़क से लेकर स्कूल परिसर तक लापरवाही का तांडव, स्टंटबाज बने स्टूडेंट्स

राष्ट्रपति के आगमन से पूरे अंचल में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच कार्यक्रम स्थल पूरी तरह जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

Bastar Pandum 2026
Bastar Pandum 2026

उद्घाटन समारोह में ये रहे मंचासीन

उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Bastar Pandum 2026
Bastar Pandum 2026

सभी अतिथियों ने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए इस आयोजन को राज्य की पहचान से जुड़ा हुआ बताया।

उत्सव में झलकी बस्तर की आत्मा

‘बस्तर पंडुम–2026’ जनजातीय समाज की लोककला, लोकनृत्य, गीत-संगीत, पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों का जीवंत मंच है। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न जनजातीय समूहों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राष्ट्रपति के स्वागत में बस्तर की पारंपरिक शैली में आयोजन कर यह संदेश दिया गया कि बस्तर अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ, लेकिन विकास की राह पर अग्रसर क्षेत्र है। (Bastar Pandum 2026)

पूरे बस्तर में उत्सव का माहौल

राष्ट्रपति की मौजूदगी को लेकर पूरे बस्तर संभाग में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी तरह चाक-चौबंद रहीं। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक अवसर को बस्तर के लिए गौरव का क्षण बताया। (Bastar Pandum 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!