जानें भारत के अलावा 4 ऐसे देशों के बारे में जो आज ही के दिन मनाता है आजादी का जश्न

न्यूज़ डेस्क।

पूरा देश आज अपनी 75वीं आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि भारत के साथ-साथ ऐसे और भी देश हैं जो आज हमारे देश की ही तरह आजादी का जश्न मना रहे हैं।

लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने आठवीं बार फहराया तिरंगा, देश को किया सम्बोधित

आपको बता दें कि भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, बहरीन, कांगो और लिकटेंस्टीन में भी लोग आज के दिन आजादी का जश्न मनाते हैं, झंडा फहराते हैं और विभिन्न समारोहों में शामिल होते हैं। दरअसल में ब्रिटेन के उपनिवेश रहे बहरीन को 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी।

स्वतंत्रता दिवस खास : जानें बरसों की गुलामी के बाद आखिर कैसे मिली भारत को आजादी

वहीं, दक्षिण कोरिया ने जापान से 15 अगस्त 1945 को आजादी हासिल की। कांगो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजाद हुआ, जबकि लिकटेंस्टीन 15 अगस्त 1866 को जर्मनी के कब्जे से मुक्त हुआ था। यही वजह है कि इन देशों में भी हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न धूमधम से मनाया जाता है।

14 अगस्त 1947 : जानें किसने खीचीं देश के बीच ये लकीर, किस आधार पर अलग हुए भारत- पाकिस्तान

ये बात भी बता दें कि कम लोग जानते हैं ब्रिटेन भारत को 1947 नहीं बल्कि, 1948 में आजाद करना चाहता था, लेकिन महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन से परेशान होकर अंग्रेजों ने भारत को 1947 में ही आजाद कर दिया था। आजादी की तारीख 15 अगस्त तय करने का फैसला लॉर्ड माउंटबेटन ने लिया था। भारत मे आजादी की लड़ाई 1857 से लड़ी जा रही थी, लेकिन असल आजादी 1947 को मिली।

Back to top button