Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब ई-नीलामी से ईमारती, बांस, बल्ली और जलाऊ लकड़ी की बिक्री, पढ़ें पूरी खबर

Timber Sale E Auction: वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अब वनमंडलों के काष्ठागार-बांसागार में ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ का लकड़ी की बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। ये प्रक्रिया 9 दिसंबर 2024 से ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। इसकी शुरुआत धमतरी काष्ठागार से होगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के वन विभाग में पहले ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ की बिक्री खुली नीलामी के माध्यम से किया जा रहा था। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ई-नीलामी प्रणाली लागू होने से ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ संबंधित डिपो के नीलामी दिनांक और अवधि पर कहीं से भी क्रय किया जाना संभव होगा। जबकि पहले नीलामी में भाग लेने के लिए नीलामी स्थल में ही उपस्थित होना पड़ता था।

यह भी पढ़ें:- सरपंच के बाल विवाह रोकथाम के प्रयास ने दिलाई राष्ट्रीय पहचान, अब पूरे देश में सुनाई दे रही गूंज

उन्होंने कहा कि अब क्रेता अपनी सुविधा अनुसार स्थल से नीलामी में भाग लेकर ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ की खरीदी कर सकते हैं। ई-प्रणाली लागू होने से ईमारती लकड़ी, बांस, बल्ली और जलाऊ की नीलामी में पारदर्शिता होगी। साथ ही खरीददारों को क्रय करने में सुविधा और उनके बहुमूल्य समय की बचत होगी। ई-प्रणाली लागू होने से ईमारती लकड़ी, बल्ली, बांस और जलाऊ से प्राप्त होने वाले वन विभाग के राजस्व में कम से कम 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसे लेकर वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में 21 नवंबर को वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की हुई थी। (Timber Sale E Auction)

बैठक में वनोपज राजकीय अंतर्विभागीय समिति की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022, 2023 सीजन कारारनामा समाप्त लाट की विक्रय पर निर्णय लिया गया था। साल 2021, 2022, 2023 एवं 2024 संग्रहण काल में न्यूनतम समर्थन मूल्य और समर्थन मूल्य पर खरीदे गए विभिन्न लघु वनोपज में से अवशेष वनोपजों को ई-निविदा से प्राप्त दर के अनुमोदन पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दर पर संग्रहित किए जा रहे 67 लघु वनोपज के अतिरिक्त और भी प्रजातियों के लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने समेत लघु वनोपज का बाजार मूल्य का आंकलन करते हुए आवश्यकतानुसार समर्थन मूल्य में वृद्धि कर, विक्रय करने के निर्देश दिए। (Timber Sale E Auction)

Back to top button
error: Content is protected !!