Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने आरएसएस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

BJP meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों के अलावा पार्टी और सरकार के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की गई। इस बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा (BJP meeting) हुई।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल थे। नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक तकरीबन तीन घंटे चली। आरएसएस की तरफ से वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी और सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार इस बैठक में शामिल हुए। कुमार राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखते हैं। भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष भी इस बैठक में मौजूद थे।

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की गई, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब पिछले महीने नड्डा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर इन राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। पार्टी इस साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की भी तैयारियों में जुटी हुई है।

इसी महीने पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रही है और इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड सहित पार्टी संगठन में कई पद भी खाली हैं।

इसे भी पढ़ें- पेड़ से उलटा लटका कर पिटाई करने के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, न्यायिक हिरासत में भेजे गए 4 आरोपी

Back to top button
error: Content is protected !!