Google Analytics —— Meta Pixel

TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त, अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित

Tribhuvaneshwar Sharan Singhdeo: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव यानी TS सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। साथ ही इसे लेकर जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर सिंहदेव को राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में मुलाकात की। साथ ही राज्य से जुडे़ विषयों पर चर्चा की। (Tribhuvaneshwar Sharan Singhdeo)

यह भी पढ़ें:- मोदी मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है बदलाव, इन्हें मिल सकता है मौका

Back to top button
error: Content is protected !!