Google Analytics —— Meta Pixel

बीती रात आसमान में दिखाई दी खगोलीय घटना, शुक्र बृहस्पति और चंद्रमा का हुआ मिलन, जल्द दिखेगा अनोखा नजारा

Venus Jupiter : खगोलीय घटनाएं देखने में बेहद अनोखी होती हैं। इंसान अंतरिक्ष के बारे में कम ही जानता है। ऐसे में जब उसे अंतरिक्ष से जुड़े खास नजारे देखने को मिलते हैं तो वो हैरान हो जाता है। पिछले दिनों एक और हैरान करने वाला नजारा तब देखने को मिला जब आकाश में शुक्र, बृहस्पति और चंद्रमा का मिलन हुआ। इस घटना से जुड़ी काफी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Venus Jupiter

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार छोड़ेंगे अपनी कनाडा की नागरिकता, बोले- भारत मेरे लिए सब कुछ है!

Venus Jupiter : 1 मार्च को दिखेगा अनोखा नजर

यूके स्पेस एजेंसी और यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है जो काफी हैरान करने वाली है। इन तस्वीरों में वीनस, जूपिटर और मून एक साथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस खगोलीय घटना की तस्वीर 22 फरवरी की शाम को ली गई थी। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता था और आप भी इस घटना को देखना चाहते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे भी ज्यादा अनोखा नजारा 1 मार्च को नजर आने वाला है।

एक साथ आए शुक्र, चंद्रमा और बृहस्पति

वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्र और बृहस्पति एक दूसरे के करीब बढ़ रहे हैं और 1 मार्च को उनका कंजक्शन यानी मिलन होगा। असल में ये मिलन नहीं है क्योंकि दोनों एक दूसरे से काफी दूर हैं पर चूंकि दोनों ग्रह एक ही दिशा में आने वाले हैं तो हमें देखने पर ऐसा लगेगा जैसे वो मिल रहे हैं। बीते बुधवार को जब चंद्रमा भी उनके इस मिलन में शामिल हुआ तब काफी अनोखा पल लोगों ने देखा। धरती अपनी धुरी पर घूमती है, इसलिए तीनों का मिलन काफी कम देर के लिए था। सोशल मीडिया पर इस घटना की काफी फोटोज वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : इस साल 22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, शुरू हुई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, ऐसे करें पंजीकरण

Venus Jupiter : लोगों ने शेयर की तस्वीरें

यूके स्पेस एजेंसी के पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी और अपने द्वारा खींची गई तस्वीरों को भी शेयर किया। भारतीयों ने भी इस खास मौके की तस्वीरें खींची। किसी ने बेंगलुरू से तो किसी ने चेन्नई से इस नजारे को देखा। एक ने कहा कि ये नजारा अब तक का सबसे खूबसूरत दृश्य है जो उसने देखा है। एक ने कहा कि उसे पता चला था कि ऐसा कुछ होने वाला है पर वो देखने भूल गई जिसका उसे काफी अफसोस है।

Back to top button
error: Content is protected !!