इस यूनिवर्सिटी की छात्रा ने वायरल किया 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो, मचा बवाल

University Girls MMS Viral: पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में करीब 60 लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें कथित तौर पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की पर ही लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की पर आरोप है कि उसने 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो वायरल कर दी है। उसने इन वीडियोज को शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा, जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत में लेकर केस को साइबर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:- UP में अखिलेश-राहुल को नहीं मिला जनता का साथ, क्या नीतीश कुमार कर पाएंगे खेला

लड़की को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस मामले के सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने जबरदस्त हंगामा किया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि जिन लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, उनमें से एक ने सुसाइड की कोशिश की है। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इससे इनकार किया है और कहा है कि हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई थी, इसलिए उसे अस्पताल ले जाया गया है। (University Girls MMS Viral)

पुलिस मामले में ये एंगल तलाश रही है कि इन वीडियोज को बनाने का मकसद क्या था और इनका क्या इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस आरोपी के उस दोस्त की भी तलाश कर रही है, जिसे उसने वीडियो भेजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी लड़की लंबे समय से ये काम कर रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। पीड़ित लड़की के परिजनों और यूनिवर्सिटी की बाकी लड़कियों के बीच इस मामले को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है। कई लोगों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का आरोप लगाया है। देर रात तक इसी मामले को लेकर हंगामा होता रहा, जिसके बाद इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। (University Girls MMS Viral)

मोहाली के SSP विवेक सोनी ने कहा कि एक मामला सामने आया था कि हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की ने कोई वीडियो बनाया है। इसके बाद एक अफवाह फैल गई कि दूसरी लड़कियों का भी वीडियो बनाया गया है, जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया था। इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। आपसे अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। वहीं सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कई लड़कियों ने सुसाइड की भी कोशिश की थी। हालांकि स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर का कहना है कि केवल एक लड़की को बेहोश हो गई थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। (University Girls MMS Viral)

वहीं एसएसपी ने बताया ने कि मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक किसी भी लड़की की मौत नहीं हुई है। यह केवल अफवाह है। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि ‘यह गंभीर मामला है, इसकी जांच की जा रही है। मैं यहां सभी छात्रों के माता-पिता को आश्वस्त करने के लिए हूं कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मैं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सभी छात्रों से अपील करता हूं कि शांत रहें, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों और बेटियों की गरिमा से जुड़ा हुआ है। मीडिया समेत हम सभी को बहुत सतर्क रहना चाहिए, यह एक समाज के रूप में अब हमारी भी परीक्षा है। (University Girls MMS Viral)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें। 

यूनिवर्सिटी से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें से एक वीडियो में हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियां आरोपी लड़की से पूछताछ करती दिख रही हैं। इस वीडियो में आरोपी ने वीडियो बनाने की बात कबूल की। उससे ये भी पूछा जाता है कि आप पर क्या वीडियो बनाने के लिए कोई दबाव बना रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button