UP By Election : सनसनीखेज वारदात, भाजपा को वोट देना चाहती थी युवती, सपा नेता ने रेप कर मार डाला, पढ़े पूरी खबर
UP By Election : यूपी की करहल विधानसभा सीट पर वोटिंग के बीच एक दलित युवती की हत्या की खबर सामने आई है, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. परिजनों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर बीजेपी भी हमलवार हो गई है. भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़े :- UP By-Election: चुनाव में बेईमानी करने वाले अधिकारियों की जाएगी नौकरी, अखिलेश यादव ने चेताया
हत्या के बाद शव को फेंका
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक प्रशांत यादव ने 12 बजे दुर्गा को घर से अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने दुर्गा के शव को एक बोरी में बंद कर फेंक दिया। मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी प्रशांत यादव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेजा गया है। (UP By Election)
सपा को वोट देने से इनकार पर हत्या
मृतक युवती के पिता का आरोप है कि वोटिंग (UP By Election) के पहले सपा समर्थक प्रशांत यादव अपने साथियों के साथ आया था। उसने हमसे सपा का समर्थन करने को कहा। हमने कहा कि हम भाजपा के समर्थक हैं। कमल को ही वोट देंगे। इससे नाराज प्रशांत यादव और उसके साथियों ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। युवती के परिजनों ने बताया कि भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण उनकी बेटी की हत्या की गई है।



