भारत में आज लगेगा साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण, शाम 4 बजे से सूतक होगा शुरू

Last Chandra Grahan 2023: भारत में आज शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण है। इस पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर बनाने और खाने की परंपरा है। इस बार रात में चंद्र ग्रहण रहेगा। इसका सूतक दोपहर से ही शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण लगना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार लगने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। ये ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। साल 2023 के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा। ज्योतिष की मानें तो विश्व परिदृश्य में एक ही महीने में लगने वाले दो ग्रहण उत्पातकारी योग लेकर आए हुए है।

यह भी पढ़ें:- सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट से हराया

चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दृष्टिगोचर होगा। वैसे तो आज रात यानी 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से चांद पर हल्की छाया पड़ना शुरू हो जाएगी। इसे चंद्र ग्रहण का पेनब्रा स्टेज भी कहा जाता है। हालांकि सूतक काल इसके हिसाब से नहीं बल्कि गहरी छाया पड़ने के 9 घंटे पहले ही माना जाता है। चंद्र ग्रहण के मुख्य चरण या गहरी छाया पड़ने की बात की जाए तो ये 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा यानी ये एक घंटा 19 मिनट का होगा। ग्रहण शुरू मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा। ये ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण जब भी लगता है तो इसका भौतिक, आध्यात्मिक और व्यक्तिगत जीव-जगत पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। (Last Chandra Grahan 2023)

क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर और पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। (Last Chandra Grahan 2023)

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।
  • सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें। कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें।
  • सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
  • ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता।
  • सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने बचें।
  • अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें। (Last Chandra Grahan 2023)

Related Articles

Back to top button